CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

निहाल सरीन नें जीता गज़प्रोम सर्वश्रेष्ठ खेल पुरूष्कार

21/01/2021 -

भारत के निहाल सरीन सिर्फ देश के शतरंज प्रेमियों मे ही लोकप्रिय नहीं है बल्कि पूरी दुनिया उनके खेल और उसमें लगातार हो रहे सुधार को लेकर उनकी मुरीद हो रही है और लोग उन्हे भविष्य का बड़ा नाम मानते है । खैर ताजा उपलब्धि निहाल के खाते मे कुछ यूं जुड़ी है की उन्हे विश्व शतरंज संघ द्वारा वर्ष 2020 का सबसे बेहतरीन मैच का गज़प्रोम सर्वश्रेष्ठ खेल पुरूष्कार दिया गया है । दरअसल पिछले वर्ष 2020 दिसंबर मे विश्व यूथ मे खेले गए उनके एक मैच के आधार पर उनका चयन दुनिया के कुल 9 निर्णायकों के माध्यम से किया गया है । निहाल को 9 मे से 5 मत मिले जबकि उनके बाद भारत के गुकेश को 2 मत मिले । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

टाटा स्टील मास्टर्स R4 : हरिकृष्णा विश्व टॉप 20 में पहुंचे

20/01/2021 -

टाटा स्टील मास्टर्स ऑन द बोर्ड क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट 2021 का चौंथा राउंड ठीक उसी तरह शांति से बीता जैसा की तूफान के पहले की शांति होती है और सभी सात के सात मुक़ाबले अनिर्णीत रहे । अब एक दिन के विश्राम के बाद जब सभी खिलाड़ी तरोताजा होकर लौटेंगे तो पांचवें राउंड से हम कुछ बड़े परिणामों की उम्मीद कर सकते है । खैर भारत के पेंटाला हरिकृष्णा के लिए चौंथे दिन के परिणाम अच्छे साबित हुए पहले तो विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना के साथ ड्रॉ खेलकर उन्होने अपनी सयुंक्त बढ़त बरकरार रखी है और दूसरी बात उनकी फीडे की लाइव विश्व रैंकिंग मे विश्व टॉप 20 मे वापसी रही । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर लगातार चौंथे दिन मैच का सीधा प्रसारण किया गया पढे यह लेख 

टाटा स्टील मास्टर्स 3 : हरिकृष्णा नें दी निल्स को मात

19/01/2021 -

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज ऑन द बोर्ड क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट मे तीसरा दिन भारत के पेंटाला हरिकृष्णा के लिए जीत की सौगात लेकर आया । दो राउंड के बाद बेहतरीन शुरुआत कर चुके और सबसे आगे चल रहे स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस को काले मोहरो से फ्रेंच डिफेंस मे पराजित करते हुए हरिकृष्णा सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है साथ ही उन्होने एक बार फिर लाइव रेटिंग मे विश्व टॉप 20 मे जगह बना ली है । निल्स को अपने काले रंग के ऊंट की अदला बदली बहुत ज्यादा भारी पड़ी और उन्हे मैच गवाना पड़ा । फबियानों करूआना एक इतिहासिक जीत हासिल करने से चूक गए तो अलीरेजा नें प्रतियोगिता मे अपनी पहली जीत हासिल की । बाकी सभी मुक़ाबले ड्रॉ रहे । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर लगातार तीसरे दिन भी मैच का सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख 

टाटा स्टील मास्टर्स R 2 - निल्स की लगातार दूसरी जीत

18/01/2021 -

स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस के लिए जैसे टाटा स्टील टूर्नामेंट उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन लेकर आया है और दूसरे राउंड मे उनके लिए लगातार दूसरी जीत की खबर मिली पहले राउंड मे रूस के अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों को मात देने के बाद उन्होने दूसरे राउंड मे पोलैंड के जान डुड़ा को शानदार खेल से पराजित कर ना सिर्फ दूसरा अंक बनाया बल्कि एकल बढ़त भी अपने नाम कर ली । हालांकि अभी टूर्नामेंट बहुत लंबा है और देखना होगा की उनकी यह बढ़त कब तक कायम रहती है । दिन की दूसरी जीत आई विश्व नंबर 2 अमेरिका के फबियानों के खाते मे। लगातार दूसरे दिन भारत के हरिकृष्णा सफ़ेद मोहरो से फायदा नहीं उठा सके और रूस के आन्द्रे एसीपेंकों से उनकी बाजी ड्रॉ रही । अन्य सभी मुक़ाबले अनिर्णीत रहे । दूसरे दिन भी हिन्दी चेसबेस इंडिया पर मैच का सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख 

टाटा स्टील R1 : कार्लसन ,अनीश नें किया जीत से आरंभ

17/01/2021 -

आखिरकार टाटा स्टील  मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप के साथ ही ऑन द बोर्ड सुपर ग्रांड मास्टर क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट की शुरुआत हो गयी । दुनिया के बेहतरीन 14 खिलाड़ियों के साथ पहले दिन पहले राउंड के सात मुक़ाबले खेले गए । विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और उनके खास दोस्त अनीश गिरि पहले दिन ही जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत करने मे सफल रहे । नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें जहां फीडे के अलीरेजा फिरौजा पर धुआंधार अंदाज मे मोहरो का बलिदान करते हुए जीत हासिल की तो अनीश गिरि नें नॉर्वे के  आर्यन तारी के मोहरो के बलिदान को शानदार अंदाज मे सम्हालते हुए एक नियंत्रण वाली जीत अपने नाम की । दिन की एक और जीत आई नील्स ग्रंडेलीयूस के खाते मे जिन्होने रूस के अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों को पराजित किया ।  भारत के पेंटाला हरिकृष्णा विश्व नंबर 5 फ्रांस के मकसीम लागरेव के खिलाफ एक बेहतर लग रही बाजी मे दबाव नहीं बना पाये और आधा अंक हासिल करने मे सफल रहे । पहले दिन हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर मुक़ाबले का सीधा प्रसारण भी किया गया । पढे यह लेख 

टाटा स्टील : सबसे पहले एमवीएल से खेलेंगे हरिकृष्णा

15/01/2021 -

भारत के नंबर 2 शतरंज खिलाड़ी पेंटाला हरिकृष्णा विज्क आन जी मे टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट मे अपने अभियान की शुरुआत सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए करेंगे और उनके सामने होंगे विश्व नंबर 5 मकसीम लागरेव । आज प्रतियोगिता मे सभी 13 राउंड के मुकाबलों मे कौन किससे टकराएगा इसकी घोषणा कर दी गयी है । ऑन द बोर्ड क्लासिकल मुकाबलों मे वर्ष 2021 का यह सबसे बड़ा और पहला सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट है । पहले दिन अन्य मुकाबलों मे नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और फीडे के अलीरेजा फिरौजा भी बेहद शानदार मैच होने की उम्मीद है इसके अलावा विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना और मेजबान नीदरलैंड के जान फॉरेस्ट के बीच एक अच्छा मुक़ाबला देखने की उम्मीद है । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा । पढे यह लेख 

2020 में मेगनस कार्लसन नें की सबसे ज्यादा कमाई

14/01/2021 -

जब कोविड की वजह से जैसे ही एक के बाद एक लगातार टूर्नामेंट रद्द होना शुरू हुए तो लगा की पूरा 2020 साल बाकी खेलो की तरह शतरंज के लिए भी बुरा बीतने जा रहा है और बिलकुल ऐसा होते भी नजर आया ,हालांकि शतरंज चूंकि काफी समय से ऑनलाइन भी खेला जाता रहा है ,घरो मे बंद लोगो के लिए अचानक से ऑनलाइन शतरंज की गतिविधि बहुत बढ्ने लग गयी और फिर विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें एक अनोखा काम किया और मेगनस कार्लसन आमंत्रण चेस टूर लेकर आए जहां दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी एक मंच पर आ गए ,कार्लसन नें उसके बाद ऑनलाइन शतरंज मे भी अपना सिक्का जमाना शुरू कर दिया और वर्ष के अंत तक वह दुनिया के ऑनलाइन खेलो के सबसे ज्यादा पुरूष्कार राशि जीतने वाले खिलाड़ी बन गए है उन्होने इस मामले मे कई अलग खेलो के गेमर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। पढे यह लेख 

शतरंज का विम्बलडन :टाटा स्टील 2021: 3 दिन बाकी

12/01/2021 -

लंबे समय बाद एक बार फिर हम सबको एक बड़े ऑन द बोर्ड मुक़ाबले देखने मिलने जा रहे है जी हाँ शतरंज का विम्बलडन कहे जाने वाले टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के लिए अब बस तीन दिन का इंतजार बाकी है । दुनिया भर मे खासतौर पर यूरोप मे कोविड की वापसी नें एक बार फिर कई बड़े आयोजनो को मुश्किलों मे डाल दिया है पर फिर भी टाटा स्टील मास्टर्स 2021 का आयोजन सभी सुरक्षा मानको को पूरा करते हुए 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा । भारत के पेंटाला हरिकृष्णा इसका हिस्सा होंगे और इस बार आनंद की कमी को पूरा करने की कोशिश करेंगे । दुनिया के चोटी के दिग्गज खिलाड़ियों मे एक बार फिर विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन खिताब के दावेदार होंगे तो मेजबान देश के अनीश गिरि पर भी सबकी निगाहे रहेंगी । फिलहाल तो तैयारियां जोरों पर है । पढे यह लेख 

जिब्राल्टर ग्रां प्री आगे बढ़ी - क्या अब हम्पी खेलेंगी ?

11/01/2021 -

जिब्राल्टर में फीडे और महिला फिडे ग्रां प्री की आयोजन टीम ने प्रतियोगिता को बदलने का निर्णय लिया है । एक बार फिर कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से इस तरह का निर्णय किया गया है । पहले प्रतियोगिता को 17 जनवरी से 29 जनवरी के बीच आयोजित कराने का निर्णय लिया गया था और ऐसे भारतीय नंबर 1 खिलाड़ी कोनेरु हम्पी नें जो की ग्रां प्री मे सबसे आगे चल रही नें सुरक्षा की दृष्टि से अपना नाम वापस ले लिया था और अब देखना होगा की क्या फीडे उनकी वापसी करने की दिशा मे प्रयास करेगा और एक बार फिर उनकी वापसी ग्रां में होगी ? आपको बता दे की पुरुषो की विश्व चैंपियनशिप की तरह महिला विश्व चैंपियनशिप मे भी अब फीडे कैंडीडेट के महत्वपूर्ण स्थान है और वहाँ जाने के सीधा रास्ता फीडे ग्रां प्री से होकर जाता है । पढे यह लेख 

शारजाह महिला इंटरनेशनल - वन्तिका को दसवां स्थान

10/01/2021 -

भारतीय महिला इंटरनेशनल मास्टर वन्तिका अग्रवाल नें एक बार फिर ऑनलाइन शतरंज मे शानदार खेल दिखाया है । 11वे शारजाह महिला इंटरनेशनल शतरंज ( ऑनलाइन ) मे उन्होने 10 वां स्थान हासिल किया है । भारत की ओर से वह सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी रही । सबसे पहले उन्होने प्राइमरी स्टेज मे शीर्ष 25 मे जगह बनाकर फाइनल के लिए स्थान सुनिश्चित किया था । कुल 35 खिलाड़ियों के बीच खेले गए 9 राउंड मे उन्होने 4 जीत 2 हार और 3 ड्रॉ के साथ 5.5 अंक बनाए । हालांकि नेशनल चैम्पियन भक्ति कुलकर्णी 5 राउंड तक सबसे आगे चल रही थी पर अंतिम चार मैच मे वह सिर्फ आधा अंक बना सकी और 5 अंक बनाकर 12 वे तो 4.5 अंक बनाकर पद्मिनी राऊत 4 अंक बनाकर 20 वे स्थान पर रही । खिताब जीता उक्रेन की ओसमाक लुलिजा  नें । पढे यह लेख 

एआईसीएफ़ के सलाहकार बोर्ड में शामिल होंगे आनंद

09/01/2021 -

भारतीय शतरंज जगत को एक बड़ी अच्छी खबर मिली है । 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें अब अखिल भारतीय शतरंज संघ के सलाहकार बोर्ड मे शामिल होने के लिए तैयार हो गए है । आज चेन्नई मे उनके निवास स्थान पर अखिल भारतीय शतरंज संघ के सचिव भारत सिंह चौहान के नेत्तृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल नें आनंद से मुलाक़ात की और उन्हे सलाहकार बोर्ड मे शामिल होने का न्यौता दिया और आनंद ने इसे स्वीकार कर लिया है । आपको बता दे की विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज संघ के लिए भी सलाहकार सदस्य के तौर पर जुड़े हुए है  । निश्चित तौर भारतीय शतरंज के विकास मे आनंद ही सबसे ज्यादा योगदान दे सकते है और उनकी सलाह भारतीय शतरंज को और नई ऊंचाइयों मे ले जाएगी । पढे यह लेख 

रैपिड -ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट फीडे ने किए निःशुल्क

08/01/2021 -

किसी भी खेल संघ के राजस्व का एक बड़ा हिस्सा आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के पंजीकरण से मिलने वाली राशि से होता है । विश्व शतरंज संघ हो या अखिल भारतीय शतरंज संघ या अन्य राज्य संघ उनके राजस्व का भी यह एक बड़ा स्त्रोत होता है । वैसे तो ऑन द बोर्ड शतरंज टूर्नामेंट अभी बंद पड़े हुए है पर इस बात का ध्यान रखते हुए की पिछले एक साल से कोविड के चलते इसका काफी जादा नुकसान शतरंज जगत को उठाना पड़ा है फीडे नें एक बड़ा निर्णय लिया है और 2021 और 2022 मे आयोजित होने वाले ऑन द बोर्ड रैपिड और ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट के पंजीकरण मे फीडे के द्वारा ली जाने वाली राशि को शून्य कर दिया है मतलब अब आयोजको को दुनिया भर मे ऑन द बोर्ड रैपिड और ब्लिट्ज़ रेटिंग टूर्नामेंट आयोजित करने मे सहूलियत होगी । पढे यह लेख और जाने की भारत मे इसका क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है ... 

नयी शुरुआत करेंगे - एआईसीएफ़ सचिव भारत सिंह

06/01/2021 -

लगभग एक वर्ष से चला आ रहा अखिल भारतीय शतरंज संघ के विवाद का कल पटाक्षेप हो गया । मद्रास हाईकोर्ट की निगरानी मे गत दिवस जस्टिस कानन नें शतरंज संघ के चुनाव ऑनलाइन कराते हुए परिणाम घोषित कर दिये । उत्तर प्रदेश शतरंज संघ के डॉ संजय कपूर को पूर्व अध्यक्ष तमिलनाडू के पीआर वेंकटराजा के मुक़ाबले 33-31 के अंतर से अध्यक्ष चुना गया तो दिल्ली संघ के भारत सिंह चौहान को मुंबई के रविन्द्र डोंगरे के मुक़ाबले 35-29 से सचिव पद के लिए एक बार फिर चुन लिया गया । कोशाध्यक्ष के पद पर हरयाणा संघ के नरेश शर्मा को गोवा संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष किशोर बांडेकर पर 34-30 के अंतर से चुना गया । कुल 32 राज्य और विशेष इकाइयों नें कुल 64 वोट डालकर इन सभी स्थानो पर पदाधिकारियों का चयन किया । चेसबेस इंडिया हिन्दी नें भारत सिंह चौहान से खास बातचीत की 

14 साल के लियॉन मेदोंसा बने भारत के 67वे ग्रांड मास्टर

05/01/2021 -

भारत को उसका 67वां ग्रांड मास्टर मिल चुका है और यह कारनामा उसी खिलाड़ी नें किया है जिससे की यह अपेक्षित था ,जी हाँ कोविड आने के बाद से ही यूरोप मे रहने को मजबूर हुए भारत  के लियॉन मेन्दोंसा नें अपने पिता के साथ इस आपदा को अवसर मे बदल दिया और इंटरनेशनल मास्टर बनकर भारत से गया यह युवा खिलाड़ी अब इतिहास मे नाम दर्ज कराते हुए 14 वर्ष की आयु मे ग्रांड मास्टर बन गया है । बेशक उन्होने सबसे कम उम्र मे ग्रांड मास्टर बनने का कोई रेकॉर्ड ना बनाया हो पर उनकी खेल के प्रति समर्पण ओर लगाव से वह जल्द ही अपने समकक्ष खिलाड़ियों की दूरी को पाट देंगे ऐसा साफ नजर आता है । पढे यह लेख और जाने उन्होने कब हासिल किया अपना ग्रांड मास्टर का खिताब 

नववर्ष में शशिकिरण बने रिल्टन कप 2021 के विजेता

04/01/2021 -

भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों मे से एक भारतीय शतरंज की दीवार कहे जाने वाले ग्रांड मास्टर कृष्णन शशिकिरण नें गत दिवस रिल्टन कप ऑनलाइन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट को जीत लिया है और यह इस दशक और 2021 मे किसी भी भारतीय खिलाड़ी का पहला अंतर्राष्ट्रीय खिताब है । कृष्णन शशिकिरण नें इस प्रतियोगिता के फाइनल मुक़ाबले मे उन्होने रूस के ग्रांड मास्टर अलेक्ज़ेंडर शिमानोव को 2-0 से पराजित करते हुए यह खिताब हासिल किया । स्टाकहोम शतरंज संघ के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 16 ग्रांड मास्टरों के नॉक आउट आधार पर किए गए टूर्नामेंट में 4 पड़ाव को पार करते हुए उन्होने यह टूर्नामेंट अपने नाम किया । पढे यह लेख 

Contact Us