तैमूर रद्जाबोव ही बने एयरथिंग्स मास्टर्स के राजा
03/01/2021 -अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव नें अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन को पराजित करते हुए चैम्पियन चैस टूर के दूसरे पड़ाव "एयरथिंग्स मास्टर्स शतरंज " का खिताब जीत लिया है । पहले दिन 2.5-1.5 से जीत दर्ज करने वाले रद्जाबोव नें दूसरे दिन खिताब के लिए जरूरी अंक पहले तीन रैपिड मुकाबलों मे ही हासिल करते हुए अपना पहला सुपर ग्रांड मास्टर ऑनलाइन खिताब हासिल कर लिया । दोनों के बीच आज हुए पहले मुक़ाबले मे जीत के बेहद करीब जाकर भी अरोनियन का जीत ना पाना खेल का निर्णायक मोड साबित हुआ जबकि दूसरे मुक़ाबले मे रद्जाबोव की जीत नें उनके पक्ष मे सभी समीकरण कर दिये । तीसरे स्थान के लिए हुए मुक़ाबले मे डेनियल डुबोव को मकसीम लागरेव के हाथो 2.5-1.5 से पराजय का सामना करना पड़ा । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इस मैच का भी सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख