सनवे सिट्जस : राउंड 3 : कोरोबोव नें खेला ड्रॉ
16/12/2020 -दुनिया भर में जब अभी भी असल बोर्ड पर शतरंज के मोहरे चाल चलने का इंतजार कर रहे है स्पेन के समुंदर किनारे बसे खूबसूरत नगर सिट्जस में ऑन द बोर्ड पर हो रहे प्रतिष्ठित ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट सनवे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज मे 26 देशो के 138 खिलाड़ियों के बीच शानदार मुक़ाबले खेले जा रहे है । लगातार पहले दो मैच जीतकर अच्छी शुरूआत करने वाले उक्रेन के शीर्ष वरीय ग्रांड मास्टर अंटोन कोरोबोव को स्पेन 21 वे वरीय दुबलान मार्क से तीसरा राउंड ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया ।तीसरे दिन भारत के लियॉन मेन्दोंसा नें दूसरे राउंड की हार को पीछे छोड़ते हुए जोरदार वापसी की ।