खेलो चैस इंडिया क्लासिकल रेटिंग 17अक्टूबर से , आइए भाग लीजिए
05/10/2026 - भारतीय शतरंज टीम के वर्तमान सुपरस्टार विश्व चैंपियन डी गुकेश, प्रज्ञानंदा, अर्जुन एरिगैसी , निहाल सरीन जैसे खिलाड़ी आज शतरंज के हर फॉर्मेट के बेहतर खिलाड़ी है लेकिन इन सभी की नीव पड़ी है क्लासिकल शतरंज से, बचपन से यह सभी भारत और दुनिया भर में होने वाले क्लासिकल मुक़ाबले खेलते हुए आगे बढ़े है क्लासिकल शतरंज ही असल मायनों में आपकी सोचने की, खेल को समझने की और फिर सही निर्णय लेने की प्रक्रिया को संतुलित करता है,इसीलिए हर नवोदित खिलाड़ी के लिए यह खेलना महत्वपूर्ण है और इसीलिए हम हर तीन माह में भोपाल में खेलो चेस इंडिया क्लासिकल टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे है और आपको आमंत्रित कर रहे है की आइए और इस प्रतियोगिता में भाग लीजिए