रोमांच के चरम पर पहुंचा :स्किलिंग ओपन फाइनल
30/11/2020 -स्किलिंग ओपन शतरंज मे कल रात को फाइनल के पहले दिन रोमांच अपने चरम पर पहुँच गया और पूरे टूर्नामेंट मे प्ले ऑफ शुरू होने के बाद यह पहली बार हुआ की चार मे से चार मुक़ाबले के परिणाम जीत और हार के तौर पर सामने आए । वेसली सो नें उम्मीद से बेहतर खेल दिखाते हुए दो बार वापसी करते हुए मेगनस कार्लसन को मात दी तो मेगनस कार्लसन दो बार लगातार बढ़त बनाने के बाद उसे खो बैठे । तो इस तरह आज का ही असल फाइनल होगा क्यूंकी जो आज जीता वह बन जाएगा टूर्नामेंट का विजेता ! वैसे आज यह भी देखना होगा की विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन अपने जन्मदिन पर क्या खिताब अपने नाम करेंगे । पढे यह और हिन्दी चेस बेस इंडिया चैनल पर देखे पहले दिन के सभी मैच का सीधा प्रसारण ।