स्पीड चैस : हिकारु नाकामुरा पहुंचे क्वाटर फ़ाइनल में
13/11/2020 -ऑनलाइन शतरंज दुनिया में दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक दिग्गज अमेरिकन खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा नें स्पीड चेस ऑनलाइन शतरंज के प्री क्वाटर फ़ाइनल में अर्मेनिया के शीर्ष जूनियर खिलाड़ी हैक मरतिरोसयान को बुरी तरह 21-5 के भारी अंतर से पराजित करते हुए अंतिम आठ में जगह बना की है और अब अंतिम चार में पहुँचने के लिए उन्हे रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव की चुनौती को पार करना होगा ।इस मुक़ाबले में नाकामुरा के खेल का स्तर ये रहा की कुल 26 मुकाबलों में हैक सिर्फ 1 मुक़ाबला ही जीत सके जबकि नाकामुरा नें 17 मुक़ाबले अपने नाम किए जबकि 8 मुक़ाबले अनिर्णीत रहे । नाकामुरा नें 5+1 , 3+1 और 1+1 के तीन सेट क्रमशः 7.5-0.5 , 5.5-2.5 और 8-2 से अपने नाम किए, पढे यह लेख