CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

ओपेरा यूरो रैपिड - शंकलंद से होगी विदित की पहली टक्कर

by Niklesh Jain - 04/02/2021

भारतीय शतरंज ग्रांड मास्टर विदित गुजराती चैम्पियन चैस टूर ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप के तीसरे पड़ाव ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज मे खेलते नजर आने वाले है । मैच शुरू होने मे बस अब एक दिन का समय बचा है ऐसे मे मैच की पेयरिंग घोषित कर दी गयी है । प्रतियोगिता मे 16 खिलाड़ी राउंड रॉबिन आधार पर पहले तीन दिन मे 15 राउंड खेलेंगे , मतलब हर दिन 5 राउंड का मुक़ाबला होगा । पहले दिन की शुरुआत विदित अमेरिका के सैम शंकलंद के साथ खेलकर करेंगे जबकि विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन अमेरिका के वेसली सो के साथ पहले राउंड मे टक्कर लेंगे । फ्रांस के एमवीएल के सामने रूस के डुबोव , अर्मेनिया के अरोनियन के सामने चीन के डिंग होंगे तो पिछले टूर्नामेंट के विजेता अजरबैजान के रद्जाबोव जर्मनी के ब्लूबम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे । पढे यह लेख 



ओपेरा यूरो रैपिड - सबसे पहले शंकलंद से टकराएँगे विदित गुजराती 

ओपेरा यूरो रैपिड टूर्नामेंट का फॉर्मेट ठीक वैसा ही है जैसा की स्किल्लिंग ओपन का था तब विदित शीर्ष 8 मे जगह नहीं बना पाये थे इस बार विदित के सामने एक और मौका होगा टॉप 8 मे शामिल होके प्ले ऑफ तक का सफर तय करने का और देखना होगा की वह दिन की शुरुआत कैसे करते है सबसे पहले जब वह सैम शंकलंद के खिलाफ खेलने उतरेंगे तो उनकी नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी 

वैसे तो इस टूर्नामेंट मे कोई भी राउंड आसान नहीं होने वाला पर अगर पहले दिन विदित को एक अच्छी शुरुआत मिल जाये तो उनका प्रदर्शन और निखर सकता है 

पहले दिन के पहले ही राउंड में वेसली सो से कार्लसन अपने जन्मदिन की हार का हिसाब बराबर करना चाहेंगे 

अरोनियन के डिंग के बीच रोमांच की कोई कमी नहीं होगी 

वही एयरथिंग्स मास्टर्स जीतने वाले रद्जाबोव जर्मनी के ब्लूबम से जीत कर शुरुआत करना चाहेंगे 

सभी खिलाड़ी  , देखना होगा कौन प्ले ऑफ तक का सफर तय करेगा 

अभी तक की टूर अंक तालिका और कुल पुरूष्कार राशि 

कुल पुरुष्कार राशि 

कुछ यूं रहेंगे टूर्नामेंट की तरीखे और पुरूष्कार राशि 

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखे 





Contact Us