CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

ओपेरा यूरो रैपिड फ़ाइनल - कौन जीतेगा ? देखे लाइव

by Niklesh Jain - 14/02/2021

चैम्पियन चैस टूर के तीसरे पड़ाव ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज के फाइनल मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन पर दुनिया भर की नजरे है क्यूंकी अगर कार्लसन आज यह फाइनल नहीं जीत पाये तो यह पहला मौका होगा जब लगातार चार टूर्नामेंट मे वह खिताब नहीं जीत सकेंगे  उनके सामने अमेरिका के वेसली सो नें पहले दिन बेहद शानदार वापसी करते हुए यह बता दिया की वह कार्लसन को मात देने के लिए प्रतिबद्ध है । फाइनल के पहले दिन मैच 2-2 से बराबर रहा और अब नजरे दूसरे दिन के खेल पर है और देखना होगा की परिणाम रैपिड से ही आएगा यह फिर टाईब्रेक भी देखने को मिलेगा । हिन्दी  चेसबेस इंडिया पर मैच का सीधा प्रसारण किया गया पढे यह लेख और देखे आज के मैच का सीधा प्रसारण 



ओपरा यूरो रैपिड फाइनल – कार्लसन और सो में जोरदार टक्कर 

ओपेरा रैपिड शतरंज के फाइनल में पहला दिन रोमांच से भरा हुआ रहा और विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन और अमेरिका के वेसली सो के बीच कांटे का मुक़ाबला हुआ और चार रैपिड के बाद स्कोर 2-2 रहा ।

दोनों के बीच सबसे पहला रैपिड मुक़ाबला ड्रॉ रहा और दूसरे मुक़ाबले में काले मोहरो से मेगनस कार्लसन नें टू नाइट डिफेंस में शानदार खेल दिखाया और 55 चालों बाजी अपने  नाम कर ली

इसके बाद अगला मैच एक बार फिर ड्रॉ रहा और तीन मैच के बाद मेगनस कार्लसन 2-1 से आगे थे और लग रहा था की दिन उनके नाम रहेगा पर वेसली सो नें चौंथे और अंतिम मैच में कार्लसन को इटेलिअन ओपेनिंग में मात देते हुए स्कोर 2-2 कर दिया

और इसके साथ ही अब दूसरे दिन का खेल की मुख्य खेल बना गया है और अब जो भी दिन अपने नाम करेगा वही बनेगा ओपेरा रैपिड शतरंज विजेता और अगर दूसरे दिन भी स्कोर 2-2 रहा तो फिर परिणाम टाईब्रेक से तय किया जाएगा । 

हिन्दी चेसबेस इंडिया पर फाइनल के पहले दिन के खेल का विश्लेषण 

दूसरे दिन के खेल का विश्लेषण देखे 

देखे लाइव मुक़ाबले 

 

 





Contact Us