CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

कार्लसन को फिर सो नें दी मात ! बने ओपेरा रैपिड विजेता

by Niklesh Jain - 15/02/2021

अमेरिका के वर्तमान विश्व 960 शतरंज चैम्पियन वेसली सो नें लगातार तीन बार वह कारनामा कर दिखाया जो इससे पहले कभी कोई और नहीं कर सका और विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को ओपेरा यूरो रैपिड के फाइनल मे पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया इससे पहले वेसली सो नें मेगनस कार्लसन को फीडे 960 शतरंज ( ऑन द बोर्ड ) के फाइनल मे पराजित किया था उसके बाद दिसंबर 2020 मे स्किलिंग ओपन के फाइनल मे उन्होने कार्लसन को फिर हराया था और अब ओपेरा रैपिड का खिताब जीत उन्होने यह बता दिया है की वह विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी है । फाइनल मुक़ाबले के दूसरे दिन 2.5-1.5 से उन्होने जीत दर्ज की । पढे यह लेख 



कार्लसन को हराकर वेसली सो बने ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज विजेता 

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को लगातार दूसरे फाइनल मे मात देते हुए अमेरिका के वेसली सो नें ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया । इससे पहले दिसंबर मे कार्लसन को हराकर उन्होने स्किलिंग ओपन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था । फाइनल के पहले दिन कार्लसन और वेसली सो के बीच मुक़ाबला 2-2 की बराबरी पर रहा था ऐसे मे दूसरे दिन के पहले ही मैच मे जोरदार खेल की उम्मीद थी ।

काले मोहरो से खेल रहे मेगनस कार्लसन नें सिसिलियन ओपेनिंग की 14वीं चाल मे दो प्यादों के लिए अपने ऊंट की कुर्बानी दे दी और यह उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई और मात्र 28 चालों मे उन्हे हार स्वीकार करनी पड़ी ।

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब विश्लेषण 

इसके बाद हुए तीनों मुक़ाबले मे कार्लसन नें कई बार दबाव बनाने की कोशिश की पर वेसली नें बेहद संतुलित खेलते हुए तीनों मैच ड्रॉ करा लिए और 2.5-1.5 से दूसरा दिन तो अपने नाम किया साथ ही खिताब भी हासिल  किया ।

इस तरह कार्लसन दूसरे 

तीसरे स्थान पर अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव रहे उन्होने फ्रांस के मकसीम लागरेव को 2.5-1.5 और 2-0 से मात दी । 

देखे सभी मुक़ाबले 






Contact Us