CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

ओपेरा यूरो रैपिड -कार्लसन और सो फाइनल की ओर

by Niklesh Jain - 12/02/2021

ओपेरा रैपिड शतरंज चैंपियनशिप मे कल रात खेले गए पहले सेमी फाइनल मुक़ाबले मे नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और अमेरिका के वेसली सो के बीच एक और फाइनल होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ गयी है । पहले दिन खेले गए सेमी फाइनल मे मेगनस कार्लसन नें फ्रांस के मकसीम लागरेव को तो वेसली सो नें एयरथिंग्स मास्टर्स के विजेता अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव पर क्रमशः 2.5-0.5 और 2.5-1.5 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल की ओर कदम बढ़ा दिये है  और अगर दूसरे दिन उन्होने मुक़ाबले ड्रॉ भी खेले तो वह फाइनल मे पहुँच जाएँगे ऐसे मे देखना होगा की क्या दूसरे दिन मकसीम और तैमूर पलटवार कैसे करते है ? पढे यह लेख 



ओपेरा यूरो रैपिड – कार्लसन और वेसली नें बढ़ाए फाइनल की ओर कदम 

ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज टूर्नामेंट अब अपने अंतिम पड़ाव पर जा पहुंचा है और एक दिन के इंतजार के बाद हमें यह पता चल जाएगा की कौन इस बार ख़िताबी फाइनल खेलने वाला है । बेस्ट ऑफ टू सेमी फाइनल के पहले दिन नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के सामने थे फ्रांस के मकसीम लागरेव और एक बार फिर पहला दिन कार्लसन के नाम रहा और उन्होने मकसीम को पहले दिन 3 मैच मे ही 2.5-.0.5 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल की ओर कदम बढ़ा दिये है । 

पहले मैच मे कार्लसन नें गुर्न्फ़ील्ड ओपेनिंग मे एक बेहतरीन एंडगेम मे मकसीम का घोडा बुरी तरह फसाकर 34 चालों मे जीत हासिल की दूसरा मुक़ाबला ड्रॉ रहा

जबकि तीसरे मुक़ाबले मे एक बार फिर सफ़ेद मोहरो से गुर्न्फ़ील्ड ओपेनिंग मे हाथी और ऊंट के एंडगेम में 50 चालों में जीत हासिल की । 

वही दूसरे सेमी फाइनल के पहले दिन अमेरिका के वेसली सो नें अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव को 2.5-1.5 के अंतर पराजित करते हुए पहले दिन बढ़त बना ली । दरअसल दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई और चार मे से तीन मैच में परिणाम निकले दो मैच वेसली सो नें तो एक मैच तैमूर नें अपने नाम किया । 

अब दूसरे दिन फाइनल पहुँचने के लिए जहां कार्लसन और वेसली सो को सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है जबकि मकसीम और तैमूर को हर हाल में जीत दर्ज कर स्कोर बराबर करना होगा तभी मैच टाईब्रेक तक जाएगा । 

देखे सभी मुक़ाबले 

 





Contact Us