एशियन कॉन्टिनेन्टल शतरंज - भारत के मुरली कार्तिकेयन नें बनाई बढ़त,महिलाओं में भक्ति सयुंक्त बढ़त पर
12/06/2019 -इस समय चीन में चल रही एशियन कॉन्टिनेन्टल शतरंज स्पर्धा अपने आधे पड़ाव को पार कर चुकी है और फीडे विश्व कप के लिए भरी जाने वाली चार जगह के लिए जंग जारी है । भारत के शीर्ष खिलाड़ियों विदित गुजराती और अधिबन भास्करन के लिए जहां टूर्नामेंट मुश्किलों भरा साबित हो रहा है तो भारत के ही मुरली कार्तिकेयन नें अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एकल बढ़त हासिल कर ली है । महिला वर्ग में भी भक्ति कुलकर्णी लगातार बढ़त बनाए हुए है अब देखना होगा की क्या अंतिम तीन राउंड में यह खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन यूं ही जारी रखते हुए भारत को खिताब दिलाने के साथ साथ विश्व कप का टिकट ले सकेंगे ।