chessbase india logo

गोवा इंटरनेशनल : आंध्रप्रदेश के गोपाल कार्तिक बने कैटेगरी बी विजेता

by Nitesh srivastava - 22/06/2019

भारतीय ग्रीष्मकालीन शतरंज के इंटरनेशनल टूर्नामेण्ट के दो पड़ाव की समाप्ति के बाद तीसरे पड़ाव की शानदार शुरुआत गोवा के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, इंडोर स्टेडियम में 18 जून से दूसरी गोवा इंटरनेशनल ओपेन चेस टूर्नामेण्ट के रुप में हो चुकी है। गोवा चेस एसोसिएशन के आयोजन में अपने आधे पड़ाव को पार कर चुकी यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों द्वारा हो रहे बड़े उलटफेर से पूरे रोमांच पर है। तीन कैटेगरी ए बी सी ग्रुप में शुरू हुई यह प्रतियोगिता 25 जून तक चलेगी। 18 जून से शुरू हुई बिलो 1999 रेटिंग कैटेगरी में खेली गई ग्रुप बी प्रतियोगिता का शानदार समापन 21 जून को हो गया। कैटेगरी बी वर्ग का खिताब आंध्र प्रदेश के जी गोपाल कार्तिक के सिर सजा। जिन्होंने प्रतियोगिता अपने प्रतिद्धद्धियों को मोहरों की कलाकारी से पटखनी देते हुए 9 शानदार अंक अर्जित किये। 
पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

( सभी तस्वीरे - निकलेश जैन )

18 जून से चार दिनों तक चली कैटेगरी बी की प्रतियोगिता में देश-विदेश के 458 खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थित से प्रतियोगिता के रोमांच को एक नई उंचाई प्रदान की। 16 लाख की पुरस्कार राशि वाले इस प्रतियोगिता की फाइनल अंक तालिका में पहले तीन स्थानों पर दक्षिण भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से कब्जा जमा लिया।

10 चक्रों में खेले गए इस टूर्नामेण्ट में शानदार नौ अंक बनाकर विजेता बने आंध्र प्रदेश के जी गोपाल कार्तिक (1766) को चमचमाती ट्रॉफी के साथ दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली। जी गोपाल ने जहां अपने 9 प्रतिद्धद्धियों को शानदार मात दी। वहीं उन्हें दूसरे राउण्ड के मैच में यूपी के सन्नी मैथ्यू के हाथों एकमात्र हार का भी सामना करना पड़ा। जी गोपाल में अपने खेल से अपनी रेटिंग में भी 55 अंकों की बढ़त हासिल कर ली। 


प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब अपने खेल प्रतिभा से सभी को हैरत में डालते हुए तमिलनाडु की महिला खिलाड़ी वाई शरन्या (1966) ने बेहतरीन 8.5 अंक बनाकर अपने नाम कर लिया। दूसरे स्थान पर आने पर वाई शरन्या को डेढ़ लाख रुपये की पुरस्कार राशि और शील्ड देकर आयोजकों ने सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में वी शरन्या के सभी को बता दिया की शतरंज के खेल में एकाग्रता और आत्मविश्वास कितना जरूरी है। और यह खेल अंतिम क्षणों तक संघर्ष करने वाला होता है। क्योंकि अपना पहला ही राउण्ड हारने के बाद वी शरन्या ने प्रतियोगिता में गजब की वापसी की और लगातार पांच राउण्ड जीत में जीत दर्ज कर उन्होंने अपना विजय पताका लहरा दिया। प्रतियोगिता में जहां उन्होंने 8 खिलाड़ियों पर जीत दर्ज की वहीं एक खिलाड़ी को उन्होंने ड्रा पर रोक दिया। इस तरह 8.5 अंक बनाकर वह टूर्नामेण्ट की उपविजेता बनीं। 

प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर तमिलनाडु के ही जे कार्तिकेयन (1838) रहे। उन्होंने 8 अंक बनाये। कार्तिकेयन ने 7 मैचों में जीत और अपने दो मैचों को ड्रा कराकर अपनी रेटिंग में 46 अंकों का बड़ा इजाफा किया। कार्तिकेयन को इस उपलब्धि पर एक लाख 25 हजार की पुरस्कार राशि भी मिली। 

गोवा शतरंज संघ के अध्यक्ष और राज्य के पावर मिनिस्टर नीलेश कब्राल नें सभी विजेताओं को बधाई दी 

उससे पहले इंटरनेशनल योगा डे के दिन हुए इस पुरूष्कार वितरण में योगकला का प्रदर्शन किया गया जिसने सभी को आकर्षित किया 

प्रतियोगिता के शीर्ष 10 खिलाड़ी सभी अतिथियों के साथ 

 

Final Ranking after 10 Rounds

Rk.SNo NameTypsexRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
179
Karthik Gopal G1766AP9,00,056,060,055,509
26
Saranya YSw1966TN8,50,059,563,054,008
347
Karthikeyan J.1838TN8,00,066,571,054,007
414
Selvamurugan B1929TN8,00,063,568,051,007
573
Pawar HarshitU131776DEL8,00,061,566,050,506
633
Sanchit Anand1864DEL8,00,061,065,049,257
748
Uma Maheswaran P1836TN8,00,060,565,049,507
816
Sooraj M R1923KER8,00,060,563,549,007
946
Gajanan Vijay Jayade1839MAH8,00,060,064,551,256
1020
Koustav Chakraborty1906WB8,00,059,564,049,007
1124
Vijay Kumar1891HIM8,00,056,060,046,508
1266
Dave KantilalS501795RAJ8,00,050,554,545,507
1353
Mraduhas Tripathi1826MP7,50,060,565,046,007
147
Bakshi RutujaSw1960MAH7,50,060,064,547,005
1536
Abhishek T M1862KER7,50,059,064,046,006
1655
Dere Pushkar1825MAH7,50,058,062,545,257
1738
Sharsha Backer1858KER7,50,058,061,043,256
1895
Himanshu Moudgil1732DASCB7,50,057,561,542,507
1929
Bhosale Shriraj1879MAH7,50,056,061,546,506
2030
Abdulkhader A.1876KER7,50,055,560,043,506
218
Shubham Shukla1958PUN7,50,055,059,541,757
22162
Krishna Malay1594MAH7,50,054,558,540,757
2328
Joy Lazar M.A.S501880KER7,50,054,558,042,506
2439
Srivastava Mithilesh Kumar1857DEL7,50,053,057,041,257
255
Pradeep Tiwari1972DASCB7,50,052,556,542,757
2621
Rishabh Nishad1903UP7,00,064,069,045,006
2731
Verma Rahul1876MAH7,00,061,567,043,756
2835
Akshay Anand1863PUN7,00,060,064,542,006
2925
Ajay Virwani1889M P7,00,059,063,042,255
30174
Khedkar Prasad1571MAH7,00,059,062,039,256
3115
Sher Singh1928RAJ7,00,058,562,040,506
3287
Mughaho Awomi1750NAG7,00,058,062,539,007
33155
Sushrutha Reddy1608KAR7,00,058,062,040,006
34114
Cheniram Pegu1694ASS7,00,058,062,039,007
3564
Pingale ShivrajU131797MAH7,00,057,061,541,005
3670
Sanjay Chhabra1778DEL7,00,057,061,539,756
3777
Chavan Nameet1767MAH7,00,055,059,038,506
3857
Nayak Sanjeeban1814ORI7,00,054,559,540,256
3943
Sathya Giri V1852TN7,00,054,058,036,506
4042
Chudasama Ankit1852GUJ7,00,054,057,539,256
4119
Aditya Varun GampaU131906TEL7,00,054,057,037,007
4254
Deepak Rai1825DEL7,00,053,557,039,505
4360
Sai Kiran Y1806AP7,00,053,057,037,505
4483
Neil Franclin S1756TN7,00,052,056,035,756
45131
Adireddy ArjunU091646TEL7,00,052,055,536,756
46227
Mrithyunjay MahadevanU111473TN7,00,052,054,536,756
47112
Mayank Sharma Nandkishore1701DEL7,00,051,556,036,007
4896
Katiyar Prashant1732UP7,00,051,555,536,256
4958
Patil Harshal1809MAH7,00,051,055,538,005
50109
Raghvendra Kumar Mishra1706IAF7,00,051,055,037,006

इस प्रतियोगिता में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जब 12वीं मुंबई मेयर कप कैटेगरी बी के विजेता बेस्ट बेंगाल के कौस्तुब चक्रवर्ती (1906) का विजय अभियान गोवा इंटरनेशनल ओपेन चेस में नहीं चल सका। 8 अंक अर्जित करने वाले कौस्तुब ने प्रतियोगिता में पांच राउण्ड तक जीत दर्ज की लेकिन छठें राउण्ड में दिल्ली के संचित आनंद के हाथों मिली एकमात्र हार ने उनके चैम्पियन बनने के सपने को धूमिल कर दिया जिससे अंकतालिका में वह 10वें स्थान पर चले गये।