आईएमसीए माइंड चैंपियनशिप - कोनेरु हम्पी पदक से चूकी
19/05/2019 -चीन में सम्पन्न हुई आईएमसीए माइंड विश्व चैंपियनशिप में भारत को खाली हाथ लौटना पड़ा है और रैपिड के बाद ब्लिट्ज में भी कोई भी पदक लेने में सफलता नहीं मिली । ब्लिट्ज में पहले दिन के खेल के बाद 8.5 अंको के साथ आगे चल रही भारतीय ग्रांड मास्टर और शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरु हम्पी दूसरे दिन अपने खेल को बरकरार नहीं रख पायी और अंतिम फ़ाइनल दिन कजखस्तान की युवा खिलाड़ी और विश्व रैपिड और ब्लिट्ज की पदक विजेता अब्दुमलिक ज़्हंसाया से दोनों मैच पराजित होने के बाद ही वह सम्हाल नहीं सकी और अंतिम छह मैच में वह सिर्फ 2 अंक जोड़ सकी इसके परिणाम स्वरूप हम्पी पहले से चौंथे स्थान पर पहुँच गयी । विदित गुजराती भी अंतिम समय में कुछ खास नहीं कर सके और 11.5 अंक बनाकर सातवे स्थान पर रहे पढे यह लेख ।