मुंबई मेयर कप -तजाकिस्तान के ओमाण्टोव बने विजेता
30/06/2019 -भारतीय ग्रीष्मकालीन शतरंज के इंटरनेशनल टूर्नामेण्ट के दूसरे पड़ाव 12वीं मुंबई मेयर कप इंटरनेशनल ओपेन चेस टूर्नामेण्ट का समापन बीते 17 जून को हो गया। वीनस चेस एकेडमी के आयोजन में मुंबई के मांउट लिट्रा स्कूल इंटरनेशनल में हुए इस टूर्नामेण्ट के ए कैटेगरी का खिताब टाइब्रेक के आधार पर ताजिकिस्तान के ग्रांडमास्टर अमानटोव फारुख (2624) ने 10 राउण्ड के मैच में 8 अंक हासिल कर अपने नाम कर लिया। हालांकि उनकी रेटिंग और परफार्मेस रेटिंग में कोई खास अंतर नहीं रहा। पूरी प्रतियोगिता में अमानटोव फारूख ने अपराजित रहते छह मैचों में जीत दर्ज की और चार मैच में उन्हें ड्रा हासिल हुआ। विजेता बनने पर उन्हें एक शानदार ट्रॉफी के साथ तीन लाख तीस हजार रुपये पुरस्कार स्वरुप मिले। बात करें भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तो ग्रांडमास्टर आर आर लक्ष्मण 7.5 अंक बनाकर अंकतालिका में 10वें स्थान पर आने में सफल रहे। अंतिम के दो राउण्ड में दो ग्रांडमास्टरों पर उनकी जीत बेहद अहम रही। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट