बार्सिलोना डायरी 1 - 45 वां सिटजस इंटरनेशनल आरम्भ
25/07/2019 -बार्सिलोना स्पेन में प्रतिष्ठित 45 वे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया और इस बार भारतीय खिलाड़ियों में तीन नन्हें ऐसे सितारो पर नजर होगी जो या तो इंटरनेशनल मास्टर या ग्रांड मास्टर बनने की कतार में है । प्रतियोगिता में 22 देशो के 100 चुनिन्दा खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता के टॉप सीड उक्रेन के व्लादिमीर बकलन है । भारतीय खिलाड़ियों में फीडे मास्टर 13 वर्षीय एम श्रीसवन को सातवीं वरीयता दी गयी है जबकि 18 वर्षीय इंटरनेशनल मास्टर हरीकृष्णा आरए को बरहवी और 15 वर्षीय फीडे मास्टर अनुज श्रीवात्रि को 15वीं वरीयता दी गयी है । तीन राउंड के बाद तीनों ही प्रमुख खिलाड़ी 2 अंक बनाकर खेल रहे है । खैर एक बार फिर चेसबेस इंडिया के हिन्दी संपादक निकलेश जैन बार्सिलोना में है और आपके लिए लाये कई रोचक जानकरियाँ पढे यह लेख