एथेंस ऑफ ईस्ट इंटरनेशनल – वेंकटेश सबसे आगे
14/08/2019 -मदुरै में आरंभ हुए एथेंस ऑफ ईस्ट इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप नें अब रफ्तार पकड़ ली है । पहली बार आयोजित किया जा रहा यह शतरंज फ़ेस्टिवल शानदार इंतामजात के चलते सभी को पसंद आ रहा है । पहली बार मे यह आयोजन 11 देशो के खिलाड़ियों को आकर्षित करने मे कामयाब रहा है और कुल मिलकर वर्ग ए मे 180 खिलाड़ी भाग ले रहे है जबकि वर्ग बी और सी मे क्रमशः 445 और 514 खिलाड़ियों नें भाग लेकर इसे 1139 खिलाड़ियों के साथ एक सफल आयोजन बना दिया है । खैर बात करे शुरुआती 5 राउंड की तो भारत के एमआर वेंकटेश अपने पहले सभी पांचों मुक़ाबले जीतकर पहले स्थान पर चल रहे है जबकि उनके ठीक पीछे टॉप सीड अभिजीत गुप्ता और पी कोंगुवल खेल रहे है