अमेरिका के एंड्रू टंग बने सुल्तान खान कप विजेता
13/05/2020 -चेसबेस इंडिया द्वारा भारत के पूर्व खिलाड़ी सुल्तान खान की स्मृति मे आयोजित और आईपीएस अकादमी द्वारा प्रायोजित ऑनलाइन इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अमेरिका के ग्रांड मास्टर एंड्रू टंग नें अपने नाम कर लिया उन्होने 10 राउंड मे 8 जीत 1 ड्रॉ और 1 हार के साथ कुल कुल 9 अंक बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया । पेरु के ग्रांड मास्टर मार्टिनेज एडुयार्डो और भारत के ग्रांड मास्टर आर्यन चोपड़ा 8.5 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे । प्रतियोगिता मे कुल 10 राउंड खेले गए जिसमें लगभग 15 देशो के 34 ग्रांड मास्टर ,35 इंटरनेशनल मास्टर.3 महिला ग्रांड मास्टर ,और 10 महिला इंटरनेशनल मास्टर खिलाड़ियों समेत कुल 205 खिलाड़ियों नें भाग लिया । प्रतियोगिता मे कुल 1 लाख 1 हजार रुपेय की पुरुष्कार राशि दी गयी । यह चेसबेस इंडिया द्वारा आयोजित अब तक का सबसे बड़ा इंटरनेशनल ऑनलाइन टूर्नामेंट बना गया । पढे यह लेख