लिंडोरस एबी रैपिड - डुबोव - नाकामुरा फ़ाइनल में , कार्लसन नें कहा "आई विल बी बैक "
31/05/2020 -लिंडोरस एबी रैपिड चैलेंज ऑनलाइन शतरंज का फ़ाइनल मुक़ाबला 1 से 3 जून के बीच बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर खेला जाएगा पर दर्शको को इसमें विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का मैच देखने को नहीं मिलेगा क्यूंकी अमेरिका के हिकारु नाकामुरा के हाथो सेमी फ़ाइनल में हारकर कार्लसन टूर्नामेंट के फ़ाइनल में जगह नहीं बना सके है । अब फ़ाइनल में डिंग लीरेन को एक तरफा पराजित करने वाले रूस के प्रतिभाशाली डेनियल डुबोव और हिकारु नाकामुरा आमने सामने होंगे तो देखना होगा कार्लसन की अनुपस्थिति में कौन इस खिताब को अपने नाम करता है । खैर मेगनस कार्लसन नें बाहर होते ही अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा "मैं वापस लौटूँगा " !पढे यह लेख