बड़ी मुश्किल से कार्लसन बने क्लच शतरंज के बादशाह
16/06/2020 -आप किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल मे कितना रोमांच चाहते है आप यही सोचते होंगे की अंतिम समय तक जीतने वाले का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाये तो आप क्लच इंटरनेशनल शतरंज का फाइनल जरूर देखे ,क्यूंकी इसमें हुए अंतिम 10 मुक़ाबले मे 9 मे परिणाम जीत या हार लेकर आए । बल्कि ग्यारहवे राउंड के बाद तो फबियानों करूआना 2 अंक की बढ़त बना चुके थे पर आखिरकार अंतिम क्लच राउंड मे कार्लसन नें आखिरकार जीत दर्ज कर 3 अंक अर्जित करते हुए 9.5-8.5 से खिताब अपने नाम कर लिया । खिताब जीतने के बाद कार्लसन नें 75000 डॉलर तो करूआना नें 56000 डॉलर अपने नाम किया । पढे यह लेख