द्वितीय फीडे ग्रां प्री - वैशाली नें फिर की शानदार शुरुआत
02/07/2020 -कोरोना वायरस के चलते उत्पन्न परिस्थितियों मे अगर ऑनलाइन शतरंज में भारत की किसी महिला खिलाड़ी नें अपना सिक्का जमाया है तो वो है वैशाली आर । फीडे महिला स्पीड शतरंज के आयोजन की शुरुआत से वैशाली नें जो उलटफेर करना शुरू किए उसके परिणाम स्वरूप ही वह ग्रां प्री की टॉप फाइव में शामिल है । इस बार प्ले ऑफ चरण में उन्होने उक्रेन की स्टार खिलाड़ी अन्ना मुजयचूक को पराजित करते हुए एक और चौंकाने वाला परिणाम दिया और अब क्वाटर फ़ाइनल में उनके सामने रूस की अनुभवी खिलाड़ी गुनिना वालेंटीना होंगी । भारत की हरिका द्रोणावल्ली दूसरे राउंड में नहीं पहुँच पायी और प्रथम चरण की विजेता अन्ना उशेनिना के हाथो पराजित होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गयी । पढे यह लेख