CHESSATHON : 20 जुलाई को होगा शतरंज का उत्सव
18/07/2020 -20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस है और इसी दिन विश्व शतरंज संघ अपनी स्थापना के 96 वर्ष पूरे करने जा रहा है । दुनिया भर इस दिन कई कार्यक्रम होने जा रहे है और इस बार तो इसे सयुंक्त राज्य संघ नें भी खास मान्यता दी है । खैर इस दिन चेसबेस इंडिया हिन्दी आपके लिए लेकर आ रहा है खास कार्यक्रम "चेसाथान "जिसमें भारतीय शतरंज दुनिया के जाने माने खिलाड़ी ,आयोजक ,निर्णायक होंगे हमारे साथ और हम करेंगे उनके साथ शतरंज को आगे ले जाने का एक खास प्रयास ! तो जुड़े इस प्रयास मे हमारे साथ जुड़े हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल से और देखे इस खास कार्यक्रम को । कार्यक्रम मे ग्रांड मास्टर सूर्या गांगुली ,प्रवीण थिप्से ,दिबयेन्दु बरुआ ,स्वप्निल धोपाड़े ,महिला ग्रांड मास्टर सौम्या स्वामीनाथन और निशा मोहता ,इंटरनेशनल अनूप देशमुख ,नूबैर शाह और सागर शाह , फीडे तकनीकी समिति के चेयरमैन भारत सिंह साथ होंगे साथ ही होंगे भारत के सबसे अनुभवी निर्णायकों मे से एक धर्मेंद्र कुमार और गोपाकुमार !आप अपने सवाल भी हमसे पूछ सकते है आपको अपने सवाल हमें ईमेल करने होंगे और जानकारी के लिए पढे यह लेख !