कार्लसन आमंत्रण R5:D2 : कार्लसन,नाकामुरा और डिंग सेमी फ़ाइनल में करूआना भी मजबूत दावेदार
28/04/2020 -मेगनस कार्लसन आमंत्रण ऑनलाइन शतरंज लीग अब अपने दूसरे पड़ाव के बेहद नजदीक पहुँच गयी है और राउंड 5 के बाद के समीकरण बेहद ही रोचक बन गए है हालांकि इसका कुछ श्रेय आपको अनीश गिरि की कार्लसन पर कल मिली अप्रत्याशित जीत और साथ ही फबियानों करूआना के अच्छे प्रदर्शन को देना होगा । राउंड 5 में जब ऐसा लग रहा था की नाकामुरा कार्लसन को पीछे छोड़कर सबसे आगे निकल जाएँगे करूआना नें उन्हे टाईब्रेक में हराकर उन्हे ना सिर्फ ऐसा करने से रोक दिया बल्कि शीर्ष चार की स्थिति लगभग तय कर दी । साथ ही डिंग लीरेन नें नेपोंनियची पर जीत से ना सिर्फ सयुंक्त बढ़त हासिल की बल्कि सेमीफ़ाइनल में जगह लगभग तय कर ली है । पढे यह लेख