प्राग में नन्हें प्रग्गा का बड़ा पराक्रम !!
13/03/2019 -वेलडन कूल प्रग्गानंधा फायर आन द बोर्ड प्राग। चेक गणराज्य में 5 मार्च से शुरू हुए प्राग इंटरनेशनल शतरंज मास्टर्स टूर्नामेण्ट के साथ ही चैलेजर्स वर्ग की भी प्रतियोगिता हो रही हैं। इस प्रतियोगिता में विश्व के दस बेहतरीन ग्रांडमास्टर खेल रहे है। जिसमें वर्तमान महिला विश्व चैम्पियन जू वेन्जून (2580) और 1998 के विश्व कैडिडेट चैम्पियन व दिग्गज शतरंज खिलाड़ी अलेक्सी शिरोव (2668) खेल रहे है। वहीं इस प्रतियोगिता में विश्व के सबसे युवा ग्रांडमास्टर का खिताब अपने नाम करने वाले भारत के नन्हे सितारे आर प्रग्गानंधा (2530) भी शामिल हैं। चीन की जू वेन्जून और पोलैंड के अलेक्सी शिरोव के नाम का मैंने जिक्र इसलिए किया कि इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को नन्हें सितारे आर प्रग्गानंधा ने अपने अचंभित करने वाले खेल से पांचवें और छठे राउण्ड में बेहतरीन शिकस्त देकर विश्व शतरंज जगत में अपना परचम लहराते हुए सनसनी फैला दी है और बता दिया है वह भी भविष्य में विश्व चैम्पियन बनने के सपने को अपने दिल में संजोय हुए है।पढे यह खास लेख