12 साल के लियॉन बने भारत के नए इंटरनेशनल मास्टर
18/02/2019 -जब दुनिया भर में लोग कहते है की भारत आने वाले समय में शतरंज की दुनिया की महाशक्ति होगा तो इसके पीछे कोई ना कोई कारण होता है । और दरअसल वह कारण है नए और युवा नन्हें खिलाड़ियों की तैयार होती एक फौज जो आने वाले कुछ ही वर्षो में विश्व शतरंज में कब्जा करने को तैयार है । गुकेश , प्रग्गानंधा , निहाल ,रौनक जैसे नन्हें सितारों की जगमगाहट के बीच गोवा के रहने वाले 12 वर्षीय लियॉन ल्यूक मेंडोंका बन गए है भारत के नए युवा इंटरनेशनल मास्टर और बड़ी बात यह की उन्होने अपने तीनों इंटरनेशनल मास्टर नार्म महज 17 दिनों के अंदर हासिल कर लिए और यह अपने आप में एक नया रिकार्ड है । साथ ही साथ उन्होने अपनी लाइव रेटिंग 2445 अंको तक पहुंचा दी है । उम्मीद है इस नन्हें मास्टर के लिए सिर्फ एक शुरुआत है और वह जल्द ही ग्रांड मास्टर की ओर अपने कदम बढ़ाते हुए नजर आएंगे । पढे यह लेख