CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

मेगनस कार्लसन नें ही जीता बेंटर ब्लिट्ज़ खिताब

by Niklesh Jain - 30/09/2020

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें जब बेंटर ब्लिट्ज़ के फाइनल मे पहली चाल f3 के साथ शुरुआत की और अगली ही चाल मे वह अपने राजा को f2 के खाने पर लेकर गए तो यह साफ हो गया था की वह मानसिक तौर पर अपने प्रतिद्वंदी वेसली सो को एक चुनौती दे रहे है की मैं आपसे बेहतर हूँ और इस तरह ओपेनिंग के नियमों को ताक पर रखकर भी मुक़ाबला जीत सकता हूँ । हुआ भी सब कुछ कार्लसन के पक्ष मे और उन्होने शुरुआत से जो बढ़त बनाई वह लगातार कायम रही और वेसली सो की वापसी की कोशिशों के बीच नौवे राउंड मे मेगनस कार्लसन नें अपनी फाइनल जीत दर्ज करते हुए 5.5-3.5 से खिताब अपने नाम कर लिया । हिन्दी चेसबेस इंडिया पर रात 11.30 बजे से 1.00 बजे तक फाइनल मुक़ाबले का सीधा प्रसारण हिन्दी विश्लेषण के साथ किया गया । पढे यह लेख 



मेगनस कार्लसन बने बेंटर ब्लिट्ज़ कप के विजेता 

ऑन द बोर्ड शतरंज मे वापस लौटने के पहले विश्व चैम्पियन मेगनस  कार्लसन नें शानदार खेल दिखाते हुए अपना एक और ऑनलाइन शतरंज का खिताब हासिल कर लिया । बेंटर ब्लिट्ज़ कप के फाइनल मे उन्होने यूएसए के वेसली सो को पराजित  किया । दोनों के बीच कुल 9 मुक़ाबले खेले गए ।

मेगनस कार्लसन नें पहले अपने लगातार दो मैच जीतकर 2-0 से बढ़त बना ली और तीसरा मुक़ाबला ड्रॉ रहा और और ऐसा लगा की बहुत आसानी से खिताब कार्लसन जीत जाएँगे

पर इसके बाद चौंथे और छठे मुक़ाबले मैं वेसली सो नें दो जीत दर्ज की जबकि कार्लसन नें पाँचवाँ राउंड जीता और राउंड 7 और 8 ड्रॉ रहा और स्कोर 4.5-3.5 हो गया ।

पर आखिरकार नौवे राउंड मे कार्लसन नें जीत दर्ज करते हुए 5.5-3.5 से खिताब जीत लिया । 


हिन्दी चेसबेस इंडिया पर लाइव विश्लेषण 

 

 





Contact Us