CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

कार्लसन और वेसली मे होगा बेंटर ब्लिट्ज़ फाइनल

by Niklesh Jain - 27/09/2020

बेंटर ब्लिट्ज़ कप मे अब विजेता कौन बनेगा अब यह आज रात को तय हो जाएगा क्यूंकी सेमी फाइनल के परिणाम आने के बाद फाइनल मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और वेसली सो के बीच मुक़ाबला होगा । सेमीफाइनल मे एक समय मेगनस कार्लसन लेवोन अरोनियन से 2 -0 से पीछे हो गए थे पर अंत मे उन्होने लगातार जीत दर्ज करते हुए 5.5 -2.5 से जीतकर फाइनल मे जगह बनाई वहीं फबियानों करूआना को हराकर सेमी फाइनल पहुंचे ले कुयांग लिम वेसली सो के सामने अपना जादू नहीं दिखा पाये और 6-3 से हार गए । अब देखना होगा की क्या एक बार फिर वेसली सो मेगनस कार्लसन का खिताब छीनेंगे या कार्लसन एक और खिताब अपने नाम करेंगे । पढे यह लेख 



मेगनस कार्लसन और वेसली सो मे होगा बेंटर ब्लिट्ज़ का फाइनल 

विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन और विश्व 960 शतरंज चैम्पियन अमेरिका के वेसली सो के बीच बेंटर ब्लिट्ज़ शतरंज के खिताब का निर्णय होगा । दोनों खिलाड़ियों नें लगभग एकतरफा तरीके से अपने सेमी फाइनल मुक़ाबले जीतकर फाइनल मे प्रवेश कर लिया है । 

मेगनस कार्लसन नें अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन को पराजित करते हुए फाइनल मे जगह बनाई । अरोनियन के खिलाफ पहले लगातार 2  राउंड हारकर मेगनस कार्लसन काफी मुश्किल मे  नजर आ रहे थे पर उसके बाद उन्होने शानदार वापसी की पहले दो मैच जीतकर स्कोर 2-2 किया फिर 5 वां मैच ड्रॉ रहने के बाद लगातार तीन जीत के साथ स्कोर 5.5-2.5 करते हुए फाइनल मे प्रवेश कर लिया । 

दूसरे सेमी फाइनल मे वियतनाम के ले कुयांग लिम अमेरिका के वेसली सो के सामने शुरुआत से ही मुश्किल मे नजर आए और पहले 6 राउंड के बाद 4.5-1.5 से पीछे हो गए थे

हालांकि इसके बाद उन्होने एक मैच जीतकर और एक ड्रॉ खेलकर स्कोर 5 - 3 किया पर इसके बाद वेसली सो नें नौवाँ राउंड जीतकर 6-3 के स्कोर से फाइनल मे प्रवेश कर लिया । 


तो कौन जीतेगा आज ?

 





Contact Us