CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

स्किलिंग ओपन - कार्लसन और सो में होगा फाइनल

by Niklesh Jain - 29/11/2020

स्किलिंग ओपन शतरंज की शुरुआत विश्व के 16 दिग्गज खिलाड़ियों के साथ हुई थी और अब आखिरकार आखिरी दो खिलाड़ी आज से खिताब का विजेता बनने के लिए ज़ोर लगाते नजर आएंगे एक और जहां विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन निर्बाध तौर पर यहाँ तक आसानी से पहुंचे है तो वही अमेरिका के वेसली सो उतार चढ़ाव भरे रोमांचक मुक़ाबले मे हमवतन और प्रबल दावेदार हिकारु नाकामुरा को मात देते हुए फाइनल में पहुंचे है और अब देखना है बेस्ट ऑफ टू के इस फाइनल में क्या वेसली  कार्लसन को पीछे छोड़ पाएंगे यह फिर एक बार कार्लसन खुद को सबसे बहतरीन साबित कर देंगे । कार्लसन नें नेपोंनियची को तो वेसली सो नें नाकामुरा को मात दी । एक बार फिर हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल में मैच का सीधा विश्लेषण किया गया । पढे यह लेख 



मेगनस कार्लसन और वेसली सो के बीच होगा स्किलिंग ओपन फ़ाइनल

करीब 11 करोड़ ,25 लाख रुपेय पूरुष्कार राशि वाले चैम्पियन चैस टूर के हिस्से स्किलिंग ओपन शतरंज 2020 का विजेता कौन होगा इसका फैसला अब आने वाले दो दिन मे हो जाएगा । क्यूंकी बेस्ट ऑफ टू के सेमी फाइनल के दूसरे दिन विश्व चैम्पियन नॉर्वे के, मेगनस कार्लसन और अमेरिका के वेसली सो नें क्रमशः रूस के इयान नेपोंनियची और अमेरिका के हिकारु नाकामुरा के खिलाफ अपनी बढ़े कायम रखते हुए फाइनल मे प्रवेश कर लिया ।

सेमी फाइनल के पहले दिन कार्लसन और वेसली सो नें 2.5-1.5 से जीत दर्ज कर बढ़त बनाई थी और दूसरे दिन चार रैपिड के बाद स्कोर 2-2 रखकर जीत दर्ज की ।

मेगनस कार्लसन और नेपोंनियची के बीच पहले ही मुक़ाबले मे नेपोंनियची नें सफ़ेद मोहरो से राय लोपेज ओपेनिंग मे 40 चालों मे जीत दर्ज करते हुए वापसी के संकेत दिये

पर अगले ही मैच मे सफ़ेद मोहरो से मेगनस कार्लसन नें सिसिलियन ओपनिंग नें बेहतरीन जीत दर्ज करते हुए वापसी कर स्कोर 1-1 कर दिया

इसके बाद अगले दोनों मुक़ाबले ड्रॉ खेलकर कार्लसन नें फाइनल पहुँचने के लिए जरूरी अंक जुटा लिए ।

वही दोनों अमेरिकन खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा और वेसली सो के बीच सारे मुक़ाबले ड्रॉ रहे और वेसली सो बिना किसी परेशानी के फाइनल मे प्रवेश कर गए । अब फाइनल मे मेगनस कार्लसन और वेसली सो के बीच भी बेस्ट ऑफ टू के मुक़ाबले दो दिन खेले जाएँगे । हर दिन चार रैपिड होंगे और जरूरत पड़ने पर दूसरे दिन टाईब्रेक के मुक़ाबले भी खेले जाएँगे ।

देखे हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर सेमी फाइनल के दूसरे दिन के मैच का सीधा विश्लेषण 

देखे आज के फाइनल का सीधा प्रसारण 

 





Contact Us