CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

स्किलिंग ओपन शतरंज : आज से सेमीफाइनल शुरू

by Niklesh Jain - 27/11/2020

स्किलिंग ओपन शतरंज मे क्वाटर फ़ाइनल के दूसरे दिन का मुक़ाबला वापसी का दिन साबित हुआ अनीश गिरि को छोड़कर पहले दिन पीछे चल रहे अमेरिका के हिकारु नाकामुरा और वेसली सो ,रूस के इयान नेपोंनियची नें क्रमशः फ्रांस के मकसीम लागरेव ,अजरबैजान के रद्जाबोव और अर्मेनिया के अरोनियन को मात देकर वापसी करते हुए सेमी फाइनल मे जगह बना ली । नीदरलैंड के अनीश गिरि नें दूसरे दिन भी बेहतरीन खेल दिखाया पर यह विश्व चैम्पियन कार्लसन को पराजित करने के लिए काफी नहीं था और दूसरे दिन दोनों के बीच चारो रैपिड ड्रॉ रहे और नियमानुसार पहले दिन 2.5-1.5 से जीतने वाले कार्लसन फाइनल पहुँच गए है । अब सेमी फाइनल में कार्लसन नेपोंनियची से तो दोनों अमेरिकन वेसली और नाकामुरा आपस में टकराएँगे । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन और अतुल दहाले नें सभी मैच का सीधा हिन्दी विश्लेषण किया । पढे यह लेख 



स्किलिंग ओपन शतरंज – बिना जीत के ही कार्लसन सेमी फाइनल मे 

चैम्पियन चैस टूर के पहले पड़ाव स्किलिंग ओपन शतरंज के बेस्ट ऑफ टू के क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन ही अपने पहली दिन की बढ़त को बरकरार रखकर सेमीफाइनल मे पहुँच पाये है ।

पहले दिन नीदरलैंड के अनीश गिरि के खिलाफ 1 जीत और 3 ड्रॉ खेलने वाले कार्लसन ने दूसरे दिन सभी चारो मुक़ाबले ड्रॉ खेले और पहले दिन के 2.5-1.5 और दूसरे दिन बिना किसी जीत के 2-2 के स्कोर से वह सेमी फाइनल मे पहुँच गए है । 

अन्य सभी मैच मे पहले दिन आगे चल रहे खिलाड़ी दूसरे दिन हार गए । पहले दिन रूस के इयान नेपोंनियची से 2.5-1.5 से जीतने वाले अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन दूसरे दिन 2.5-0.5 से हार गए और फिर टाईब्रेक मे भी वह 2-0 से हारकर बाहर हो गए

और नेपोंनियची अब सेमी फ़ाइनल मे कार्लसन से मुक़ाबला खेलेंगे । 

अन्य दो मुक़ाबले मे भी यही हुआ पहले दिन आगे चल रहे अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव अमेरिका के वेसली सो के सामने दूसरे दिन पहले 2.5-1.5 से हारे

और फिर टाईब्रेक मे दोनों ड्रॉ खेलने के बाद अरमागोदेन मे हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए 

और फ्रांस के मकसीम लागरेव भी अमेरिका के हिकारु नाकामुरा से पहले रैपिड और फिर टाईब्रेक मे हारकर बाहर हो गए ।

और अब सेमी फाइनल मे दोनों अमेरिकन वेसली सो और हिकारु नाकामुरा आपस मे टकराएँगे । 

क्वाटर फ़ाइनल दूसरे दिन के मैच का सीधा विश्लेषण सभी मैच 

देखे आज रात 10.30 बजे सेमी फाइनल मुक़ाबले का सीधा विश्लेषण 


 





Contact Us