CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

कोस्टेनियुक को हरा हरिका स्पीड चैस क्वाटर फाइनल मे

17/06/2021 -

फीडे महिला स्पीड शतरंज के प्री क्वाटर फाइनल प्ले ऑफ मे कल रात भारत की नंबर 2 महिला खिलाड़ी ग्रांड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली नें एक सांसरोधक मुक़ाबले मे रूस की पूर्व विश्व चैम्पियन और बेहद कड़ी प्रतिद्वंदी अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक को 14.5-12.5 से पराजित करते हुए बेहतरीन अंदाज में क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर किया है । यह जीत इसीलिए भी खास रही क्यूंकी शुरुआत में हरिका पहले 8 मैच में एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी थी और सिर्फ पाँच ड्रॉ के साथ तीन हार के चलते 5.5 - 2.5 से पीछे चल रही थी और उसके बाद उन्होने वापसी करते हुए ना सिर्फ स्कोर बराबर किया बल्कि बढ़त भी बनाई हालांकि एक बार फिर उन्होने बढ़त खोई थी पर अंत में आखिरकार जीत उन्ही  के नाम रही । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

मामेद्यारोव बने सुपरबेट क्लासिक शतरंज के शहंशाह

15/06/2021 -

अजरबैजान के दिग्गज खिलाडी शाकिरयार मामेद्यारोव नें एक लम्बे अरसे बाद क्लासिकल शतरंज के सुपर ग्रैंड मास्टर स्तर पर कोई मुकाबला जीता है और इसका परिणाम यह हुआ है की वह विश्व शतरंज रैंकिंग में एक लम्बी छलांग लगाते हुए पांचवे स्थान पर जा पहुंचे है , टूर्नामेंट से पहले कोई भी उन्हें ख़िताब के दावेदार में नहीं गिन रहा था पर उन्होनें विश्व नंबर दो फबिआनो करुआना और विश्व नंबर 5 लेवोन अरोनियन को मात देते हुए अपना खिताबी सफ़र तय किया , कारुआना और अनीश गिरी को टूर्नामेंट से सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है . पढ़े यह लेख  

निखिल कामथ की "बेड मूव " से शर्मशार हुआ शतरंज

14/06/2021 -

एक अच्छे उद्देश्य से किए गए आयोजन चेकमेट कोविड के सेलिब्रिटी संसकरण को लोगो का खूब सहयोग मिला और 10 लाख रुपेय की सहायता राशि सभी के सहयोग से एकत्रित हुई , इस दौरान आमिर खान जैसे दिग्गज अभिनेता के आने से जैसे इस आयोजन मे चार चाँद लग गए । पर इसी दौरान हुई एक घटना नें सभी का ना सिर्फ ध्यान खीचा बल्कि शतरंज जगत और खेल जगत से जुड़े लगा को शर्मिंदा कर दिया । इस कार्यक्रम मे 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद  विभिन्न क्षेत्रो के दिग्गजों के साथ मुक़ाबले खेल रहे थे और अपनी क्षमता के अनुसार जीत भी रहे थे पर तभी देश के सबसे युवा अरबपति कहे जाने वाले निखिल कामथ नें उन्हे पराजित कर दिया ,विशेषज्ञो द्वारा संदेह जताने पर निखिल नें कम्यूटर से मदद की बाद स्वीकार कर सनसनी फैला दी और साथ ही साथ इस चैरिटी कार्यक्रम मे आनंद जैसी शख्सियत के साथ की हुई उनकी हरकत नें शतरंज जगत को शर्मसार कर दिया । पढे यह लेख 

भारत के डी गुकेश नें जीता गेलफंड चैलेंज का खिताब

13/06/2021 -

भारतीय शतरंज कोरोना काल मे भी असाधारण उपलब्धियां हासिल कर रहा है, ताजा घटनाक्रम में भारत के 14 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश नें जूलियस बेर शतरंज टूर के दूसरे पड़ाव "द गेलफंड चैलेंज " का खिताब अपने नाम कर लिया और आगामी चैम्पियन चैस टूर में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी जगह पक्की कर ली है । चौंथे दिन की शुरुआत मे गुकेश 10 अंको के साथ टाईब्रेक के आधार पर पांचवें स्थान पर चल रहे थे पर अंतिम दिन लगातार चार जीत के सहारे सभी को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट जीत लिया । हालांकि 19 राउंड के बाद गुकेश और प्रग्गानंधा 14 अंको पर बराबर थे पर चूंकि 17 वे राउंड में गुकेश ने प्रग्गानंधा को हराया था उन्हे टाईब्रेक के आधार पर विजेता घोषित किया गया । कुछ दिन पहले वाइल्ड कार्ड से विश्व कप के लिए चयनित हुए गुकेश के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है । पढे यह लेख और देखे विडियो 

गेलफंड चैलेंज D2 : प्रग्गानंधा नें लगाया जीत का "पंजा "

12/06/2021 -

युवा ग्रांड मास्टर आर प्रग्गानंधा नें गेलफंड चैलेंजर टूर्नामेंट के दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए प्रतियोगिता मे सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है । दूसरे दिन प्रग्गानंधा नें लगातार पाँच जीत हासिल करते हुए बेहतरीन परिणाम हासिल किया । सबसे पहले ही मुक़ाबले में उन्होने अपने खास प्रतिद्वंदी हमवतन निहाल सरीन को पराजित कर दिन की शुरुआत की और इसके बाद उनका खेल और निखरता गया । चीन की जू जिनेर ,भारत के लियॉन मेंदोसा ,जर्मनी के विन्सेंट केमर और डेन्मार्क के जोनस को लगातार मुकाबलों में मात देते हुए उन्होने 10 राउंड की समाप्ती पर 8 अंक बना लिए है । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में गुकेश 7 , निहाल 5 और लियॉन 4.5 अंक पर पर खेल रहे है । पढे यह लेख  

गेलफंड चैलेंज - निहाल और प्रग्गानंधा में आज टक्कर

11/06/2021 -

जूलियस बेर चैलेंजर्स चैस टूर के दूसरे पड़ाव गेलफंड चैलेंज के आरंभ होने के साथ ही एक बार फिर सबकी निगाहे इस बात पर है की इस बार कौन सा जूनियर खिलाड़ी चैम्पियन चैस टूर में खेलने का आधिकारी बनेगा । पिछले बार पोलगर चैलेंज जीतने वाले भारत के प्रग्गानंधा , निहाल सरीन , गुकेश और लियॉन के खेल पर भी हर भारतीय प्रशंसक उम्मीद बनाए हुए है । पहले दिन पूरी तरह से यूएसए के लियांग आवोनडर के नाम रहा । हालांकि दूसरे दिन पहला ही मुक़ाबला आकर्षण का केंद्र होगा जब निहाल और प्रग्गानंधा आपस में टकराएँगे । दुनिया के शीर्ष 20 जूनियर खिलाड़ियों के बीच चार दिन में राउंड रॉबिन आधार पर 19 राउंड खेले जाएँगे । पढे यह लेख  

ब्रेकिंग न्यूज़ : मेगनस कार्लसन खेलेंगे फीडे विश्व कप

10/06/2021 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन 2013 से विश्व शतरंज चैम्पियन है और उनके ताज को चुनौती देने का रास्ता फीडे कैंडीडेट जीतने वाले खिलाड़ी के लिए खुलता है , जैसे अभी कुछ दिनो पहले  फीडे कैंडीडेट जीतकर नेपोंनियची तो उससे पहले करूआना , कार्याकिन और विश्वनाथन आनंद  नें इसे जीतकर विश्व चैम्पियन को चुनौती पेश की ,खैर सारे समय इसी बात पर प्रयास चलते होते है की कैसे कैंडीडेट मे जगह बनाई जाये , इसी क्रम मे फीडे विश्व कप खेला जाता है जिसमें पहले दो स्थान मे रहने वाले खिलाड़ी कैंडीडेट मे जगह तय करते है , पर जब आपको पता लगे की यह सारी कवायद जिससे खेलने के लिए हो रही है वह खुद ही इस फीडे विश्व कप मे खेलने जा रहा है तो आपको कैसा लगेगा ? दरअसल कार्लसन भी फीडे विश्व कप मे खेलने का निश्चय कर चुके है ! हालांकि यह पहली बार नहीं हो रहा है पढे यह लेख ... 

सुपरबेट क्लासिक R4 : वेसली ने करूआना को हराया

09/06/2021 -

विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना की क्लासिकल मुकाबलों मे हार आपको रोज रोज देखने को नहीं मिलती ,और अगर उन्हे हार मिले तो इसका मतलब है की किसी नें तो बेहतरीन खेल खेला है । ग्रांड चैस टूर 2021 के पहले पड़ाव सुपरबेट क्लासिकल शतरंज के चौंथे राउंड मे करूआना को उनके हमवतन वेसली सो के हाथो पराजय का सामना करना पड़ा । वेसली सो ने शानदार ओपनिंग , मिडिल खेल और एंडगेम से यह जीत हासिल की , और करूआना को पीछे छोड़ते हुए दिन की एक और जीत दर्ज करने वाले रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक के साथ सयुंक्त बढ़त मे शामिल हो गए । विश्व के शीर्ष 10 के सात खिलाड़ियों की मौजूदगी से इस टूर्नामेंट का प्रभाव विश्व रैंकिंग मे नजर आने लगा है देखना होगा की इसके समापन तक क्या तस्वीर उभरकर सामने आती है । पढे यह लेख 

सुपरबेट क्लासिक - कैसे हारे अनीश गिरि ?

08/06/2021 -

सुपरबेट शतरंज टूर्नामेंट मे अब तक खेले गए 3 राउंड मे रोमानिया के दोनों खिलाड़ियों का बेहतरीन खेल सभी को बहुत प्रभावित कर रहा है । दूसरे राउंड मे फ्रांस के मकसीम लागरेव को हराकर रोमानिया के बोगदान डेनियल नें बड़ा उलटफेर किया तो तीसरे राउंड मे शीर्ष रोमानिया खिलाड़ी कोन्सटेंटीन नें अनीश गिरि को पराजित कर एक और अप्रत्याशित परिणाम दिया । दरअसल इंग्लिश ओपेनिंग मे खेले गए इस मैच मे अनीश नें काले मोहरो से बराबर पर चल रहे मैच मे विरोधी राजा पर आक्रमण का रुख अख़्तियार किया और बाद मे इसी दौरान एक भारी भूल से उनका राजा ही अचानक से मुश्किलों मे आ गया । देखे आखिर विश्व नंबर 4 अनीश गिरि कैसे विश्व नंबर 87 खिलाड़ी से पराजित हो गए । पढे यह लेख 

सुपरबेट क्लासिक D1 - नहीं निकला कोई परिणाम

06/06/2021 -

लंबे समय बाद ग्रांड चैस टूर की ऑन द बोर्ड पर वापसी हो गयी है और कल रोमानिया की राजधानी बूकारेस्ट में सुपरबेट चैस क्लासिक सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया । विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन की अनुपस्थिति मे  विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना प्रतियोगिता के टॉप सीड खिलाड़ी है । एक दिन पहले ही पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्पारोव नें प्रतियोगिता का उदघाटन किया था । पहले दिन हुए सभी मुक़ाबले अनिर्णीत रहे और सभी सम्हलकर शुरुआत करते दिखे । प्रतियोगिता में करूआना के अलावा अनीश गिरि ,लेवोन अरोनियन ,वेसली सो ,ममेद्यारोव ,तैमूर रद्जाबोव ,अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक जैसे विश्व के टॉप 10 में शामिल खिलाड़ियों से आप इसके स्तर का अंदाजा लगा सकते है । पढे यह लेख 

मध्य प्रदेश राज्य आयु वर्ग चयन शतरंज स्पर्धा आरंभ

06/06/2021 -

मध्य प्रदेश राज्य आयु वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन इतिहास मे पहली बार ऑनलाइन आरंभ हो गया है । पिछले लगभग दो साल से कोविड के आने के बाद पूरे विश्व मे खेल की गतिविधियों पर बड़ा असर देखने को मिला है और ओलंपिक जैसे खेलो को भी इसके चलते निरस्त करना पड़ा ,पर शतरंज के खेल ने इस दौरान एक अलग ही रफ्तार हासिल कर ली है ,ऑनलाइन माध्यम से खेले जा सकने की इसकी क्षमता नें खेल को और ज्यादा लोकप्रिय तो बनाया ही है , इसकी स्वीकार्यता भी बहुत बढ़ी है । इसी क्रम मे राष्ट्रीय स्पर्धाओं के ऑनलाइन होने की सूचना आते ही मध्य प्रदेश मे प्रतियोगिताओं की घोषणा कर दी गयी थी । राज्य स्पर्धा के पहले दिन प्रदेश के खेल संचालक पवन जैन नें ऑनलाइन माध्यम से ही प्रतियोगिता का उदघाटन किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाए दी । पहले दिन 3 राउंड के मुक़ाबले अंडर 18 मिक्स्ड , अंडर 16 ओपन और अंडर 16 बालिका वर्ग मे खेले गए जिसमें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जीतने मे कामयाब रहे । पढे यह लेख और देखे कैसे रहे मुक़ाबले 

नाना दगनिडजे नें जीता पाँचवाँ स्पीड चैस क्वालिफायर

05/06/2021 -

फीडे महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप अपने फाइनल पड़ाव के शुरू होने के बेहद करीब पहुँच रही है । पहले से ही चयनित 8 खिलाड़ी और जल्द ही क्वालिफायर से चयनित 8 खिलाड़ी मिलकर 10 जून से 3 जुलाई तक चलने वाली स्पीड चैस के मुख्य चरण में टकराने वाले है । कल सम्पन्न हुई स्पीड चैस क्वालिफायर पाँच का खिताब जॉर्जिया की शीर्ष खिलाड़ी और अभी अभी ऑन द बोर्ड शतरंज - महिला कैंडीडेट से वापस लौटी ग्रांड मास्टर नाना दगनिडजे नें अपने नाम कर लिया । 5+1 मिनट प्रति खिलाड़ी फॉर्मेट के इस क्वालिफायर मे लीग चरण के बाद भी नाना शीर्ष पर रही और फिर फाइनल मे रोमानिया की लिलित को हराने  मे सफल रही । पढे यह लेख 

कैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ इनियन पहुंचे विश्व कप ?

04/06/2021 - भारत मेअब 68 ग्रांड मास्टर बन चुके है पर आज भी जब विश्व के बड़े मुकाबलो की बात आती है या फीडे के आधिकारिक मुकाबलो मे चयन की बात आती है तो हमारी सूची गिनती के 10 नामों के आसपास घूमती है । पर अब ऐसा लगता है की अब यह तस्वीर बदल रही है और आने वाला वक्त कुछ नए युवाओं का भारत का बड़े मंचो पर प्रतिनिधित्व का मौका लेकर आएगा । पिछले दिनो सम्पन्न हुए एआईसीएफ़ विश्व कप  क्वालिफायर टूर्नामेंट मे पी इनियन की जीत इसी ओर इशारा करती है । अधिबन ,सूर्या शेखर ,सेथुरमन , एसएल नारायनन जैसे बड़े नामों के होते हुए भी अधिकतर समय टूर्नामेंट में गुकेश और इनियन बढ़त बनाए हुए थे । आइये देखे कैसे इनियन नें अपने खेल जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की । 

2022 फीडे कैंडीडेट में कोनेरु हम्पी को मिला प्रवेश

03/06/2021 -

जब 2019 में भारत की भारत की महानतम महिला शतरंज खिलाड़ी कोनेरु हम्पी नें विश्व रैपिड चैम्पियन बनी थी तो विश्व खिताब जीतने का उनका एक सपना तो पूरा हुआ था पर कंही न कंही ना सिर्फ कोनेरु खुद बल्कि हर एक शतरंज प्रेमी उन्हे विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन बनते हुए देखना चाहता है , इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए कोनेरु हम्पी अब 2022 फीडे महिला कैंडीडेट मे जगह बनाने में कामयाब रही है । हम्पी को यह स्थान फीडे महिला ग्रां प्री में दूसरे स्थान पर रहने की बजह से मिला है । अब तक रूस की आलेक्सान्द्रा गोरयाचकिना , भारत की  कोनेरु हम्पी और रूस की लागनों काटेरयना का नाम अब तक 2022 फीडे कैंडीडेट के लिए जगह बना चुकी है । देखना होगा की क्या बचे हुए 5 नाम में भारत की हरिका द्रोणावल्ली भी शामिल हो पाएगी ?

वैशाली नें जीता दूसरा फीडे स्पीड चैस क्वालिफायर

02/06/2021 -

भारत की तेजी से उभरती महिला खिलाड़ी और भविष्य की बड़ी उम्मीद आर वैशाली नें एक बार फिर फटाफट शतरंज मे अपनी क्षमता को साबित किया है , उन्होने पिछले वर्ष के फीडे स्पीड शतरंज के अपने बेहतरीन प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए 2021 के फीडे महिला स्पीड के मुख्य चरण मे जगह बना ली है । दूसरे क्वालिफायर टूर्नामेंट मे वैशाली नें रूस की पोलिना शुवालोवा को टाईब्रेक मे 2-1 से पराजित करते हुए खिताब तो जीता ही साथ अब वह ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली के साथ स्पीड चैस मुख्य चरण मे जगह बनाने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गयी है । 66000 डॉलर पुरूष्कार राशि वाला मुख्य चरण 10 से 3 जुलाई के दौरान 16 खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा । पढे यह लेख 

Contact Us