chessbase india logo

विश्व यूथ 2019 - प्रग्गानंधा विश्व खिताब से बस एक कदम दूर

by Niklesh Jain - 11/10/2019

भारत के मुंबई मे चल रही विश्व यूथ शतरंज चैंपियनशिप के परिणाम आने मे बस एक राउंड का इंतजार रह गया है । 10 राउंड के बाद लगभग हर वर्ग मे भारत का पदक जीतने की अच्छी स्थिति मे है पर खासतौर पर अगर विश्व खिताब की बात करे तो अंडर 18 बालक वर्ग में आर प्रग्गानंधा की संभावना सबसे बेहतर नजर आ रही है । आज प्रग्गा नें कठिन होते जा रहे राउंड में लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए 8.5 अंको के साथ अपनी एकल बढ़त को कायम रखा है । 2748 के रेटिंग प्रदर्शन के साथ प्रग्गा अभी तक प्रतियोगिता में अविजित रहे । उनके अलावा वन्तिका अग्रवाल ,अरोण्यक घोष ,साइना सोनालिका ,मौनिका अक्षया ,श्रीहरी एलआर ,अभिनंदन आर ,दिव्या देशमुख और रक्षिता रवि भी भारत को पदक दिलाने की स्थिति में नजर आ रहे है । पढे यह लेख  

64 खानो के इस खेल के 64 देशो से आए 462 खिलाड़ी कल विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का अंतिम मुक़ाबला कल मुंबई में खेलेंगे 

राउंड 10 में भी भारत के आर प्रग्गानंधा का शानदार खेल जारी रहा और उन्होने अपने बेहतरीन खेल से जीत की हैट्रिक लगाते हुए अपनी एकल बढ़त कायम रखी है । एक बार फिर उन्होने लगभग बराबरी के मैच को जीत में बदलकर अपनी काबलियत का परिचय दिया है 

हिन्दी चेसबेस इंडिया पर देखे इस मैच का विश्लेषण 

World Youth Chess Championship 2019 - Open U18
Rank after Round 10
Rk. NameFEDRtgPts. TB1 
1
GMPraggnanandhaa RIND25678,50,0
2
GMSargsyan ShantARM25808,00,0
3
IMGholami AryanIRI25547,50,0
4
IMBuckels ValentinGER24427,00,0
5
IMDavtyan ArturARM24187,00,0

शुरुआत में थोड़ा पिछड़ने के बाद वन्तिका अग्रवाल नें ना सिर्फ जोरदार वापसी की बल्कि अब वह साफ तौर पर भारत के लिए पदक दिलाते नजर आ रही है । आज उन्होने एक बेहद महत्वपूर्ण राउंड में चीन की यान तीयानी को मात देते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया 

World Youth Chess Championship 2019 - Girls U18
Rank after Round 10
Rk. NameFEDRtgPts. TB1 
1
WIMShuvalova PolinaRUS24128,00,0
2
WIMVantika AgrawalIND22837,50,0
3
WGMObolentseva AlexandraRUS22827,00,0
4
WFMUrh ZalaSLO21057,00,0
5
WFMSerikbay AsselKAZ22087,00,0

अरोण्यक घोष नें अपने शानदार प्रदर्शन से अंडर 16 बालक वर्ग में अपनी धाक जमाई हुई है और अंतिम राउंड का अच्छा परिणाम उन्हे पदक दिलाता नजर आता है 

World Youth Chess Championship 2019 - Open U16
Rank after Round 10
Rk. NameFEDRtgPts. TB1 
1
IMMakarian RudikRUS23868,00,0
2
CMAronyak GhoshIND23807,50,0
3
IMPogosyan StefanRUS23647,50,0
4
FMDaghli ArashIRI23877,50,0
5
IMNiemann Hans MokeUSA24397,00,0

अंडर 16 बालिका वर्ग मे साइना सोनालिका और अक्षया मौनिका पदक के बड़े दावेदार है बस उन्हे किसी भी कीमत मे अगला राउंड जीतना होगा 

World Youth Chess Championship 2019 - Girls U16
Rank after Round 10
Rk. NameFEDRtgPts. TB1 
1
WFMNurgali NazerkeKAZ21948,50,0
2
WCMGarifullina LeyaRUS23308,00,0
3
WFMMahdian AnoushaIRI21037,00,0
4
WFMSalonika SainaIND20517,00,0
5
WFMBommini Mounika AkshayaIND20177,00,0

अंडर 14 वर्ग मे एलआर श्रीहरी और 

अभिनंदन आर भी अपने अंतिम मुक़ाबले जीतकर पदक हासिल कर सकते है 

World Youth Chess Championship 2019 - Open U14
Rank after Round 10
Rk. NameFEDRtgPts. TB1 
1
IMSuleymanli AydinAZE24268,00,0
2
FMSrihari L RIND22837,50,0
3
Abinandhan RIND18307,50,0
4
Kolay AlexUSA21647,50,0
5
FMMorgunov MarcAUT22807,50,0

अंडर 14 बालिका वर्ग में खराब प्रदर्शन के बाद वापसी करते हुए दिव्या नें खुद को पदक की दौड़ में शामिल करते हुए जोरदार वापसी की है बस उन्हे हर कीमत में कल का राउंड जीतना होगा । 

World Youth Chess Championship 2019 - Girls U14
Rank after Round 10
Rk. NameFEDRtgPts. TB1 
1
WCMMungunzul Bat-ErdeneMGL19128,00,0
2
Roebers ElineNED20837,50,0
3
WFMNasyrova EkaterinaRUS21377,50,0
4
WFMKamalidenova MeruertKAZ20257,50,0
5
WIMDivya DeshmukhIND23587,00,0