CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

डॉडजी इनविटेशनल - विदित नें जीत से की शुरुआत

by Niklesh Jain - 13/05/2021

डॉडजी इंटरनेशनल शतरंज मे भारत के दो खिलाड़ी ग्रांड मास्टर विदित गुजराती और अधिबन भास्करन  दुनिया के अन्य 14 दिग्गज खिलाड़ियों के साथ पहले दिन इस नॉक आउट टूर्नामेंट के प्री क्वाटर फाइनल मे खेलते नजर आए । एक और जहां विदित क्वाटर फाइनल पहुँचने मे सफल रहे तो अधिबन पहले दौर से आगे नहीं बढ़ सके । अन्य ऑनलाइन टूर्नामेंट से अलग इस टूर्नामेंट मे खिलाड़ियों को 5 मिनट के 12 मुकाबलों मे बिना अतिरिक्त समय के खेले गए । विदित नें डेन्मार्क के पीटर नीलसन को मात दी तो अधिबन चेक गणराज्य से पार नहीं पा सके । पढे यह लेख 



डॉडजी इंटरनेशनल शतरंज – विदित नें पीटर नीलसन को हराया

भारतीय ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता टीम के कप्तान ग्रांड मास्टर विदित गुजराती नें दुनिया के 16 दिग्गज खिलाड़ियों के बीच नॉक आउट आधार पर खेली जा रहे डॉडजी इंटरनेशनल शतरंज के प्री क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे डेंकमार्क के पीटर नेल्सन को पराजित करते हुए क्वाटर फाइनल मे प्रवेश कर लिया है ।

विदित और पीटर के बीच 5 मिनट प्रति खिलाड़ी के कुल 12 मैच होने थे पर विदित नें 11 मैच के बाद ही 6.5-4.5 के स्कोर से मुक़ाबला अपने नाम कर लिया । इस दौरान विदित नें 5 जीत दर्ज की 3 मुक़ाबले ड्रॉ खेले जबकि 3 मे उन्हे हार का सामना करना पड़ा ।


वही भारत के अधिबन भास्करन रोमांचक मुक़ाबले मे चेक गणराज्य के डेविड नवारा से 4.5-6.5 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए । हालांकि अधिबन नें शुरुआत मे 2.5-0.5 की बढ़त से शुरुआत की थी और दूसरे राउंड मे मात्र 9 चाल मे जीत नें सभी को प्रभावित किया 

अन्य परिणामों मे सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड के अनीश गिरि नें स्पेन के जोश फर्नांदों को 7-0 से पराजित किया 

रूस के डेनियल डुबोव नें इंग्लैंड के साइमन विलियम को 6.5-0.5 से मात दी ।

पहले दिन चार प्री क्वाटर फाइनल के बाद आज बचे हुए चार क्वाटर फाइनल मुक़ाबले खेले जाएँगे । 

देखे सभी मुक़ाबले 






Contact Us