Fritz 21 is here!

The Ultimate Chess Training Companion

Visit now!

new books banner

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज – गुकेश से हारे प्रज्ञानंदा

by Niklesh Jain - 27/01/2023
शतरंज का विम्बलडन कहे जाने वाले टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के 85वे संस्करण का दसवें राउंड में सबकी नजरे भारत के दो सबसे युवा सितारों डी गुकेश और प्रज्ञानन्दा के बीच हुए मुक़ाबले पर लगी थी और इस बार बाजी मारी डी गुकेश नें । वैसे तो गुकेश के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद खराब रही थी पर पिछले तीन राउंड से उनके परिणाम लगातार बेहतर आ रहे है । दसवें राउंड मे गुकेश नें सफ़ेद मोहरो से अपने साथी खिलाड़ी प्रज्ञानन्दा को पराजित कर दिया । लगातार तीन हार के बाद भारत के अर्जुन एरिगासी नें इस राउंड मे करूआना से ड्रॉ खेलते हुए अपनी हार के क्रम को तोड़ा । वहीं अभी भी उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव एकल बढ़त पर बने हुए है और अनीश गिरि उनसे आधा अंक पीछे चल रहे है। पढे यह लेख   📸 Lennart Ootes & Jurriaan Hoefsmit


टाटा स्टील मास्टर्स : गुकेश ने प्रज्ञानन्दा को दी मात 

इस राउंड के पहले एक और जहां प्रज्ञानन्दा का टूर्नामेंट शानदार रहा था जबकि गुकेश बेहद खराब शुरुआत के बाद वापसी करते नजर आ रहे है । 

आठवे राउंड में ईरान के परहम मघसूदलू से जीतने और दसवें राउंड में विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन को ड्रॉ पर रोकने के बाद दसवें राउंड में उन्होने इंग्लिश ओपनिंग में सफ़ेद मोहरो से प्रज्ञानन्दा को 40 चालों में पराजित किया

देखे इस मैच का विडियो विश्लेषण 

दसवें राउंड में खेले गए सात मुकाबलों में दो के परिणाम निकले जबकि 5 मुक़ाबले बराबरी पर समाप्त हुए । दूसरी जीत दर्ज की कार्लसन नें उन्होने परहम को पराजित किया ।

अन्य मुकाबलों में उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक नें चीन के डिंग लीरेन से , यूएसए के वेसली सो ने नीदरलैंड के अनीश गिरि से , रोमानिया के रिचर्ड रापोर्ट ने यूएसए के लेवोन अरोनियन से ,भारत के अर्जुन एरिगासी नें यूएसए के फबियानों करूआना से और नीदरलैंड के जॉर्डन फॉरेस्ट नें जर्मनी के विन्सेंट केमर से आधा अंक बांटा ।

 13 राउंड के इस टूर्नामेंट में 10 राउंड के बाद फिलहाल अब्दुसत्तारोव 7 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है ।





Contact Us