chessbase india logo

कार्लसन को हराकर डिंग बने सिंकिफील्ड के सरताज

by Niklesh Jain - 30/08/2019

कल रात सबकी नजरे लगी हुई थी मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और चीन की सनसनी डिंग लीरेन के मुक़ाबले पर और परिणाम कुछ ऐसा आया जो किसी के भी लिए मैच के पहले सोचना आसान नहीं था । डिंग लीरेन नें इतिहास बना दिया । वह पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होने कार्लसन को प्ले ऑफ में मात दे दी और खिताब झटक लिया । जब कार्लसन नें अपने अंतिम दो क्लासिकल मुक़ाबले वेसली सो और मेक्सिम लाग्रेव को हराकर वापसी की और प्लेऑफ में जगह बनाई तो हर कोई यह कहने लगा था की वह लय में लौट आए और खिताब अपने नाम कर लेंगे लेकिन इतिहास डिंग लीरेन की प्रतीक्षा कर रहा था और इस जीत नें उन्हे कार्लसन के अगले चैलेंजर के तौर पर देखे जाने की धारणा को और मजबूत कर दिया है ।  

विश्व चैम्पियन कार्लसन को हराकर डिंग लीरेन बने सिंकिफील्ड कप विजेता 

सेंट लुईस में चीन के नंबर 1 खिलाड़ी डिंग लीरेन नें ऐसा काम कर दिखाया जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था उन्होने विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन की सिंकिफील्ड कप के प्लेऑफ में मात देते हुए इतिहास रच दिया ,इससे पहले कार्लसन कभी कोई टाईब्रेक मुक़ाबला नहीं हारे थे । डिंग लीरेन नें कार्लसन को 3-1 से मात देते हुए यह स्थान हासिल किया और दुनिया को अपने खेल का लोहा मानने पर विवश कर दिया ।दोनों के बेच्छ टाईब्रेक में हुए दोनों रैपिड मुक़ाबले तो ड्रॉ रहे पर ब्लिट्ज़ में डिंग लीरेन नें कार्लसन को दोनों मुक़ाबले हराकर दुनिया को चौंका दिया । 

पहले ब्लिट्ज़ मुक़ाबले में इंग्लिश वेरिएशन में जहां कार्लसन लगभग ड्रॉ मुक़ाबला समय की कमी के चलते फ्लेग डाउन से हार गए

तो दूसरे में हर हाल में जीत दर्ज करने की कोशिश में डिंग नें अपने वजीर के बदले उनके राजा को घेरकर जोरदार जीत दर्ज की । 

देखे प्लेऑफ मुक़ाबले के खेल का विश्लेषण फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन के द्वारा हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब के सौजन्य से 

पुरुष्कार स्वरूप डिंग को कुल 82500 अमेरिकन डॉलर की राशि दी गयी जबकि कार्लसन के हिस्से कुल 67,500 डॉलर की राशि आई । भारत के विश्वनाथन आनंद तीसरे स्थान पर रहे और उन्हे और रूस के सेरगी कार्यकिन को 35000 अमेरिकन डॉलर का पुरुष्कार दिया गया । 

पूरे टूर्नामेंट में आनंद ही वह खिलाड़ी थे जिनके अंक शायद 2 और हो सकते थे और वह विजेता बनने चाहिए थे पर हालांकि आनंद वह मैच जीत नहीं सके और विजेता डिंग लीरेन बन गए । पर जो भी आनंद नें अपने खेल से एक बार फिर भारत की शान बनाए रखी और विश्व टॉप टेन में वापसी कर ली 

सिंकिफील्ड में खेले गए सभी मुक़ाबले 

Round 1
No.WhiteResultBlack
1Ding Liren½ - ½So Wesley
2Aronian Levon½ - ½Vachier-Lagrave Maxime
3Carlsen Magnus½ - ½Giri Anish
4Nepomniachtchi Ian0 - 1Anand Viswanathan
5Nakamura Hikaru½ - ½Caruana Fabiano
6Karjakin Sergey½ - ½Mamedyarov Shakhriyar
 
Round 2
No.WhiteResultBlack
1Karjakin Sergey½ - ½Ding Liren
2Mamedyarov Shakhriyar½ - ½Nakamura Hikaru
3Caruana Fabiano½ - ½Nepomniachtchi Ian
4Anand Viswanathan½ - ½Carlsen Magnus
5Giri Anish½ - ½Aronian Levon
6Vachier-Lagrave Maxime½ - ½So Wesley
 
Round 3
No.WhiteResultBlack
1Ding Liren½ - ½Vachier-Lagrave Maxime
2So Wesley½ - ½Giri Anish
3Aronian Levon½ - ½Anand Viswanathan
4Carlsen Magnus½ - ½Caruana Fabiano
5Nepomniachtchi Ian½ - ½Mamedyarov Shakhriyar
6Nakamura Hikaru½ - ½Karjakin Sergey
 
Round 4
No.WhiteResultBlack
1Nakamura Hikaru½ - ½Ding Liren
2Karjakin Sergey½ - ½Nepomniachtchi Ian
3Mamedyarov Shakhriyar½ - ½Carlsen Magnus
4Caruana Fabiano1 - 0Aronian Levon
5Anand Viswanathan½ - ½So Wesley
6Giri Anish½ - ½Vachier-Lagrave Maxime
 
Round 5
No.WhiteResultBlack
1Ding Liren1 - 0Giri Anish
2Vachier-Lagrave Maxime½ - ½Anand Viswanathan
3So Wesley½ - ½Caruana Fabiano
4Aronian Levon½ - ½Mamedyarov Shakhriyar
5Carlsen Magnus½ - ½Karjakin Sergey
6Nepomniachtchi Ian1 - 0Nakamura Hikaru
 
Round 6
No.WhiteResultBlack
1Nepomniachtchi Ian½ - ½Ding Liren
2Nakamura Hikaru½ - ½Carlsen Magnus
3Karjakin Sergey½ - ½Aronian Levon
4Mamedyarov Shakhriyar½ - ½So Wesley
5Caruana Fabiano½ - ½Vachier-Lagrave Maxime
6Anand Viswanathan½ - ½Giri Anish
 
Round 7
No.WhiteResultBlack
1Ding Liren½ - ½Anand Viswanathan
2Giri Anish½ - ½Caruana Fabiano
3Vachier-Lagrave Maxime½ - ½Mamedyarov Shakhriyar
4So Wesley½ - ½Karjakin Sergey
5Aronian Levon½ - ½Nakamura Hikaru
6Carlsen Magnus½ - ½Nepomniachtchi Ian
 
Round 8
No.WhiteResultBlack
1Carlsen Magnus½ - ½Ding Liren
2Nepomniachtchi Ian1 - 0Aronian Levon
3Nakamura Hikaru½ - ½So Wesley
4Karjakin Sergey1 - 0Vachier-Lagrave Maxime
5Mamedyarov Shakhriyar½ - ½Giri Anish
6Caruana Fabiano½ - ½Anand Viswanathan
 
Round 9
No.WhiteResultBlack
1Ding Liren1 - 0Caruana Fabiano
2Anand Viswanathan½ - ½Mamedyarov Shakhriyar
3Giri Anish½ - ½Karjakin Sergey
4Vachier-Lagrave Maxime½ - ½Nakamura Hikaru
5So Wesley0 - 1Nepomniachtchi Ian
6Aronian Levon½ - ½Carlsen Magnus
 
Round 10
No.WhiteResultBlack
1Aronian Levon½ - ½Ding Liren
2Carlsen Magnus1 - 0So Wesley
3Nepomniachtchi Ian0 - 1Vachier-Lagrave Maxime
4Nakamura Hikaru½ - ½Giri Anish
5Karjakin Sergey½ - ½Anand Viswanathan
6Mamedyarov Shakhriyar½ - ½Caruana Fabiano
 
Round 11
No.WhiteResultBlack
1Ding Liren½ - ½Mamedyarov Shakhriyar
2Caruana Fabiano½ - ½Karjakin Sergey
3Anand Viswanathan½ - ½Nakamura Hikaru
4Giri Anish1 - 0Nepomniachtchi Ian
5Vachier-Lagrave Maxime0 - 1Carlsen Magnus
6So Wesley½ - ½Aronian Levon