chessbase india logo

फीडे विश्व कप - भारतीय चुनौती खत्म, हौसला बाकी है !

by Niklesh Jain - 17/09/2019

एक सच यह है की विश्व कप 2019 में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी है तो दूसरा सच यह भी है की भले ही भारतीय खिलाड़ी इस कठिन फॉर्मेट में तीसरे राउंड से आगे ना जा सके पर अगर हम इसमें भाग लेने वाले भारतीयो की संख्या को देखे तो यह अब तक का सबसे सफल विश्व कप भी कहा जाएगा । 19 वर्ष पहले 2000 में शुरू हुए विश्व कप के पहले दोनों संस्करण भारत के विश्वनाथन आनंद नें अपने नाम किए उन दिनो आनंद नॉकआउट टूर्नामेंट के मास्टर बन चुके थे । खैर उसके बाद विश्व कप का स्वरूप भी बदला और प्रतियोगिता भी कड़ी होती गयी और 2005 के बाद से यह फीडे कैंडीडेट में पहुँचने का एक रास्ता बन गया । भारत के लिए 2019 का यह टूर्नामेंट नन्हें निहाल सरीन के एक बड़े खिलाड़ी के तौर पर तब्दील होने के लिए भी याद रखा जाएगा । पढे यह लेख 

निश्चित तौर पर यह तस्वीर आपको दुखी कर सकती है पर यही तस्वीर हमारे सामने खिलाड़ियों के वर्षो की मेहनत और समर्पण को सामने रखती है यह बताती है जितना हम खुद को दुखी पाते है एक खिलाड़ी के लिए यह दुख काफी दिनो ,काफी माह तो कभी कभी आजीवन के लिए होता है ऐसे में हमारा काम है उनकी मेहनत को सलाम करना 

 

हरिकृष्णा जीत के थे करीब 

हरिकृष्णा की यह तस्वीर बताती है की उनके लिए यह जीत क्या मायने रखती थी ,साल भर उन्होने शानदार शतरंज खेली और वह इस बार सबसे बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे उन्हे एक बार फिर विश्व कप से बाहर होना पड़ा 

रूस के अलेक्सींकों किरिल के खिलाफ पहला क्लासिकल मुक़ाबला हारने के बाद हरिकृष्णा के सामने आज जीतने का दबाव था और उन्होने स्थिति अच्छी बना भी ली थी 

खेल की 26वीं चाल में जब हरि नें अपना घोडा कुर्बान किया तो दुनिया भर की निगाहे उनके खेल पर आ गयी 

अगली कुछ चालों में रोमांच बढ़ता गया और तीन प्यादे की बढ़त की संभावना नें खेल को रोचक बना दिया 

बस जैसा की शतरंज के खेल में कई बार आपकी एक चाल आपकी सारी मेहनत खराब कर देती है हरि की 28 वी चाल उनके लिए वैसा ही कुछ कर गयी 

विदित की बढ़त को जब सो नें आसान ड्रॉ में बदल दिया 

कल के ड्रॉ मैच को हार जाने का दुख भूलकर आज विदित को जीतने की राह तलाशने की कोशिश करनी थी  और उन्होने की भी पर अनुभवी वेसली सो के आगे उनकी एक नहीं चली 

खेल की 23 वीं चाल से ही वेसली सो नें ड्रॉ की पटकथा लिख दी थी 

अगले राउंड मे वेसली सो के सामने रूस के निकिता वितुगोव चुनौती पेश करेंगे 

देखे विदित के मैच का विश्लेषण 

हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

विदित के लिए विश्व कप हाथी के एंडगेम का एक पाठ हमेशा के लिए सीखने के लिए दे गया 


खास लम्हे विश्व कप 2019 

निहाल को इस विश्व कप नें एक बड़े खिलाड़ी में बदल दिया अगर ऐसा कहा जाये तो गलत नहीं होगा । 15 वर्ष की आयु में विश्व कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने तो लगातार तीन जीत से उन्होने तहलका मचा दिया । एलताज सफार्ली पर उनकी जीत को विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें भी परफेक्ट गेम करार दिया 

दिग्गज माइकल एडम्स को आठ मुक़ाबले तक लंबे चले टाईब्रेक में पराजित कर अरविंद चितांबरम नें अपनी क्षमता से भारत को गौरान्वित किया 

लंबे समय तक बुरे दौर से गुजरे अधिबन भास्करन नें चार क्लासिकल मुकाबलों में दो जीते तो दो चीन के दिग्गज यू यांगी से दो ड्रॉ खेले और एक तरह से अपराजित विश्व कप से अपना आत्मविश्वास वापस लेकर लौटे 

पहला मुक़ाबला हारने के बाद सूर्या शेखर गांगुली की वापसी तो .... 

सेथुरमन की वापसी नें भी सभी रोमांचित किया था 


हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल नें विश्व कप पर अपना खास विश्लेषण दिया है आप यहाँ पर विश्व कप के विडियो देख सकते है 

Round 3. Results.

Download PGN

      

G1G2R1R2r3r4B1B2SDTot

Round 3 Match 01

Firouzja Alireza (IRI)

1/21/2       1

Ding Liren (CHN)

1/21/2       1

Round 3 Match 02

Giri Anish (NED)

1/21/2       1

Xiong Jeffery (USA)

1/21/2       1

Round 3 Match 03

Jakovenko Dmitry (RUS)

1/21/2       1

Vachier-Lagrave Maxime (FRA)

1/21/2       1

Round 3 Match 04

So Wesley (USA)

11/2       1.5

Vidit Santosh Gujrathi (IND)

01/2       0.5

Round 3 Match 05

Tomashevsky Evgeny (RUS)

1/21/2       1

Nepomniachtchi Ian (RUS)

1/21/2       1

Round 3 Match 06

Aronian Levon (ARM)

1/21       1.5

Matlakov Maxim (RUS)

1/20       0.5

Round 3 Match 07

Safarli Eltaj (AZE)

01/2       0.5

Mamedyarov Shakhriyar (AZE)

11/2       1.5

Round 3 Match 08

Dominguez Perez Leinier (USA)

1/21/2       1

Wang Hao (CHN)

1/21/2       1

Round 3 Match 09

Xu Xiangyu (CHN)

00       0

Grischuk Alexander (RUS)

11       2

Round 3 Match 10

Radjabov Teimour (AZE)

11/2       1.5

Yuffa Daniil (RUS)

01/2       0.5

Round 3 Match 11

Le Quang Liem (VIE)

1/21/2       1

Artemiev Vladislav (RUS)

1/21/2       1

Round 3 Match 12

Yu Yangyi (CHN)

1/21/2       1

Wei Yi (CHN)

1/21/2       1

Round 3 Match 13

Vitiugov Nikita (RUS)

11/2       1.5

Karjakin Sergey (RUS)

01/2       0.5

Round 3 Match 14

Nisipeanu Liviu-Dieter (GER)

1/21/2       1

Svidler Peter (RUS)

1/21/2       1

Round 3 Match 15

Duda Jan-Krzysztof (POL)

11/2       1.5

Andreikin Dmitry (RUS)

01/2       0.5

Round 3 Match 16

Alekseenko Kirill (RUS)

11       2

Harikrishna Pentala (IND)

00       0

 

 

 


Related news:
तैमूर रादजाबोव बने विश्व कप विजेता ,डिंग उपविजेता

@ 05/10/2019 by Niklesh Jain (hi)
कौन बनेगा विश्व कप विजेता ? फैसला अब टाईब्रेक से !

@ 03/10/2019 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप फ़ाइनल M3: तैमूर का पलटवार:हिसाब बराबर

@ 02/10/2019 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप फ़ाइनल M2 :डिंग लीरेन की बड़ी जीत, बनाई बढ़त

@ 01/10/2019 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप फ़ाइनल M1:ड्रॉ से हुई शुरुआत

@ 30/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
डिंग लीरेन का जलवा कायम :पहुंचे विश्व कप फ़ाइनल

@ 28/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
जोरदार जीत के साथ रादजाबोव विश्व कप फ़ाइनल में

@ 27/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप सेमीफ़ाइनल : पहला दिन : नहीं आया परिणाम

@ 26/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप :अरोनियन की विदाई , मेक्सिम - यू यांगी पहुंचे सेमीफ़ाइनल

@ 25/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
तैमूर और डिंग ने बनाई विश्व कप सेमी फ़ाइनल में जगह

@ 24/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : विदित-हरि हारे,अब जीतना ही उपाय

@ 16/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप - भारत को झटका :निहाल अधिबन बाहर

@ 15/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप : विदित हरि आगे बढ़े , निहाल-अधिबन के सामने अब टाईब्रेक की बाधा ,अरविंद हुए बाहर

@ 14/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप : निहाल - हरि नें लगाई जीत की हेट्रिक

@ 13/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप राउंड 1 टाईब्रेकर - बस अरविंद बचे अकेले

@ 12/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप - निहाल, हरि, विदित अधिबन दूसरे राउंड में

@ 11/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
विश्व कप - हरिकृष्णा,अधिबन, निहाल का जीत से आगाज

@ 10/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप - महासंग्राम हो गया शुरू : देखे LIVE

@ 10/09/2019 by Niklesh Jain (hi)
फीडे विश्व कप में दिखेगा भारत के 11 मास्टर्स का दम

@ 10/08/2019 by Niklesh Jain (hi)