CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

ग्रांड फाइनल - नाकामुरा का असाधारण खेल,फिर हुए आगे

19/08/2020 -

मेगनस कार्लसन टूर के अंतिम पड़ाव ग्रांड फ़ाइनल के मुक़ाबले नाकामुरा नें अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दुनिया भर के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिये है । अपनी बेहतरीन ओपनिंग की तैयारी और समय समय पर वापसी की जोरदार क्षमता के दम पर पाँच दिन के बाद विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन पर 3-2 की बढ़त कायम किए हुए है । खेल के पांचवें दिन जब ब्लिट्ज टाईब्रेक का पहला मुक़ाबला आसानी से जीतकर कार्लसन जीत के करीब थे नाकामुरा नें पहले तो दूसरे मुक़ाबले मे काले मोहरो से बेहतरीन अंदाज मे उन्हे मात देते हुए स्कोर बराबर किया और फिर अरमागोदेन मे मात देते हुए दिन अपने नाम  कर लिया । अब आलम यह है की नाकामुरा को बचे हुए दो दिन मे खिताब के लिए सिर्फ एक दिन जीत तो कार्लसन को दोनों दिन अपने नाम करने की जरूरत है । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

ग्रांड फाइनल - कार्लसन ने फिर किया हिसाब बराबर

18/08/2020 -

मेगनस कार्लसन शतरंज टूर का अंतिम पड़ाव ग्रांड फाइनल दिन पर दिन कड़ा होता जा रहा है और हर दिन रोमांच ना सिर्फ अपने चरम पर है बल्कि शानदार मुक़ाबले और रणनीति भी देखने को मिल रही है । बेस्ट ऑफ 7 दिन में  चौंथा दिन एक बार फिर विश्व चैम्पियन की वापसी का गवाह बना और मेगनस कार्लसन नें दिन 2.5-1.5 से अपने नाम करते हुए कुल स्कोर 2-2 कर दिया । इसे आप यूं भी मान सकते है की अब दरअसल बेस्ट ऑफ 3 दिन का फाइनल बाकी रह गया है । चौंथे दिन सिर्फ चार मुक़ाबले हुए और टाईब्रेक की जरूरत नहीं पड़ी । तीन मुक़ाबले ड्रॉ हुए जबकि एक मात्र मुक़ाबला कार्लसन नें जीता । हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर राउंड का एक बार फिर सीधा विश्लेषण किया गया और इस बार खास अतिथि थे इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह ,पूर्व नेशनल सब जूनियर चैम्पियन अमृता मोकल और इंटरनेशनल मास्टर नूबैरशाह । पढे यह लेख 

ग्रांड फाइनल - नाकामुरा की नाकेबंदी ! फिर जीते

17/08/2020 -

मेगनस कार्लसन टूर के अंतिम पड़ाव ग्रांड फाइनल के मुक़ाबले सभी को रोमांचित कर रहे है । अमेरिका के हिकारु नाकामुरा पहले तीन दिन के बाद 2-1 से आगे चल रहे है और फिलहाल खिताब के बड़े दावेदार नजर आ रहे है । तीसरे दिन उन्होने एक बार फिर विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को पराजित करते हुए यह बता दिया की वह विजेता बनने के लिए ही टूर्नामेंट खेल रहे है और कार्लसन का हर तरह से जबाब देने के लिए तैयार है । बड़ी बात यह भी रही की तीसरे दिन पहला रैपिड जीतकर दिन की शुरुआत करने वाले मेगनस कार्लसन को अंत मे 3.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा । खासतौर पर ब्लिट्ज़ टाईब्रेक के पहले मुक़ाबले मे कार्लसन की मात्र 22 चालों मे हार चौकाने वाली थी । पढे यह लेख 

ग्रांड फाइनल : कार्लसन की वापसी स्कोर किया बराबर

16/08/2020 -

अगर आप दुनिया के सबसे दिग्गज खिलाड़ी से जीतना चाह रहे है और बढ़त बनाने के बाद सफ़ेद मोहरो से अति रक्षात्मक हो जाते है तो यह जीतने की सही रणनीति नहीं कही जाती । यकीनन अगर कल नाकामुरा नें कार्लसन को पराजित कर दिया होता तो हम इस बारे मे बात नहीं कर रहे होते पर उनकी हार नें निश्चित तौर पर उनकी रणनीति पर सवाल उठा दिये । पहला रैपिड मैच काले मोहरो से जीतने के बाद नाकामुरा नें दो बार सफ़ेद मोहरो से  सिर्फ 14 चालों मे ही ड्रॉ खेला जबकि तीसरे राउंड मे कार्लसन नें जीत दर्ज की और 2--2 के स्कोर से दोनों नें टाईब्रेक मे प्रवेश कर लिया और यही से कार्लसन का पडला भारी हो गया और उन्हे वापसी का मौका मिल गया । पहला टाईब्रेक तो बेनतीजा रहा पर दूसरे टाईब्रेक मे आखिरकार गलती नाकामुरा से हुई और कार्लसन नें जीत दर्ज कर हिसाब बराबर कर दिया । पढे यह लेख 

ग्रांड फाइनल - कार्लसन को दिया नाकामुरा ने झटका

15/08/2020 -

मेगनस कार्लसन लीग के अंतिम और सबसे बड़े पड़ाव ग्रांड फाइनल की शुरुआत कुछ ऐसी हुई है जिससे यह साफ हो गया है की यह बेस्ट ऑफ सेवेन का मुक़ाबला अंत तक रोमांचक बने रहने वाला है  । पहले ही दिन विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन को अमेरिकन दिग्गज हिकारु नाकामुरा नें एक भी बाजी जीतने नहीं दी और 3 ड्रॉ एक जीत के साथ 2.5-1.5 से पहला दिन अपने नाम कर लिया । सिर्फ दूसरे मैच मे ही एक परिणाम आया जो की नाकामुरा के पक्ष मे गया । तो आज अब नजर रहेगी की कैसे मेगनस कार्लसन वापसी करते है या फिर नाकामुरा नें जिस अंदाज मे डुबोव को हराया था वह उसी परिणाम को जारी रखेंगे । पढे यह लेख 

स्वतंत्रता दिवस खास -देश का पहला ओलंपियाड पदक

15/08/2020 -

आप सभी को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाए ,हम सब जानते है की भारत की स्वतन्त्रता की यह 74 वीं वर्षगांठ है और यह आजादी हमें कितनी कुर्बानियों के बाद मिली थी । जब देश हुआ आजाद हुआ था कहते है हमारे पास सुई बनाने की भी क्षमता नहीं बची थी पर उस परिस्थिति मे भी जब अशिक्षा चरम पर थी, आजाद भारत नें तब से लेकर अब तक हर दिशा मे प्रगति की है और आज हम दुनिया के लिए एक बड़ी उम्मीद है चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो ,बात शतरंज की क्यूंकी यह खेल यहीं जन्मा ,विश्वनाथन आनंद से शुरू हुए सफर अनवरत जारी है और भारत नें शतरंज मे खुद को सुपर पॉवर साबित किया है पर जब बात आती है शतरंज ओलंपियाड के पदक की तो हमें अब तक सिर्फ एक ही टीम पदक मिला है और वो मिला था आज से ठीक छह वर्ष पूर्व 41 वे शतरंज ओलंपियाड मे तो आइये याद करते हुए क्या कुछ हुआ था उस दिन !

एमजी टूर फ़ाइनल- अब कार्लसन -नाकामुरा टकराएँगे

13/08/2020 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें आखिरकार ग्रांड फाइनल्स टूर्नामेंट के फाइनल में  जगह बना ली है । चीन के डिंग लीरेन को लगातार तीसरे दिन मात देते हुए उन्होने खिताब के फाइनल मुक़ाबले के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया । पहले दिन डिंग से हारने के बाद यह कार्लसन की डिंग पर लगातार तीसरे दिन जीत थी ,हालांकि दूसरे और तीसरे दिन की तुलना में डिंग नें शानदार खेल दिखाते हुए कार्लसन को पूरे समय मुश्किल में डाले रखा और एक समय तो ऐसा आया जब लगा की शायद पांचवे दिन भी मुक़ाबला होगा क्यूंकी डिंग जीत के बेहद नजदीक पहुँच गए थे पर कार्लसन हमेशा मुश्किल समय में वापसी कर लेते है और एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ और अंतिम क्षणों में वापसी करते हुए कार्लसन नें 3.5-2.5 से जीत दर्ज करते हुए अमेरिका के हिकारु नाकामुरा से खेलने की पात्रता हासिल कर ली । पढे यह लेख देखे विडियो विश्लेषण भी .... 

एमजी टूर ग्रांड फ़ाइनल- नाकामुरा की नैया पार पहुंचे फाइनल , अब आज नजरे कार्लसन -डिंग पर

12/08/2020 -

मेगनस कार्लसन शतरंज टूर के ग्रांड फाइनल्स टूर्नामेंट मे अमेरिका के नाकामुरा नें शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन दिन रूस के डेनियल डुबोव को मात देते हुए फाइनल मे जगह बना ली है और अब उन्हे इंतजार है की मेगनस कार्लसन और डिंग लीरेन मे से कौन पहुंचेगा फाइनल । नाकामुरा के सामने डुबोव पूरे समय संघर्ष करते नजर आए और इस बार 2.5-1.5 से हारकर टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हालांकि इसके बाद भी उन्हे 30 लाख का पूरुष्कार मिला । वही मेगनस लगातार दूसरे दिन आँधी बनकर डिंग पर टूट पड़े और तीन रैपिड मे ही लगातार दूसरे दिन उन्हे हराते हुए 2-1 से आगे हो गए और अगर आज वो जीतेंगे तो पहुँच जाएँगे फाइनल और अगर डिंग जीते तो फिर होगा एक और दिन मुक़ाबला ! देखे लाइव विश्लेषण हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर 

मेगनस टूर फाइनल - कार्लसन की वापसी ,नाका निकले आगे

11/08/2020 -

जब पहले दिन मेगनस टूर ग्रांड फाइनल्स के बेस्ट ऑफ फाइव प्ले ऑफ मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन चीन के डिंग से हारे तो तभी यह आशंका लग रही थी की दूसरे दिन कार्लसन वापसी के लिए प्रेरित होकर आएंगे और हुआ भी कुछ वैसा ही पहले दिन टाईब्रेक अरमागोदेंन मे जीत नहीं दर्ज कर पाने वाले कार्लसन नें दूसरे दिन महज 3 मुकाबलों मे ही दो जीत और एक ड्रॉ से 2.5-0.5 से दूसरा दिन अपने नाम करते हुए स्कोर बराबर कर दिये और अब एक प्रकार से फाइनल के पहले बेस्ट ऑफ थ्री राउंड का मुक़ाबला रह गया है । वही दूसरी और अमेरिका के नाकामुरा के लिए लगातार दूसरा दिन जीत का परिणाम लाया और रूस के डुबोव पर 2-0 की बढ़त नें उन्हे फाइनल के बेहद नजदीक पहुंचा दिया है । पढे यह लेख 

एमजी टूर ग्रांड फ़ाइनल- डिंग नें दिया कार्लसन को झटका

10/08/2020 -

मेगनस कार्लसन टूर के ग्रांड फ़ाइनल का पहला दिन ही काफी रोमांचक शतरंज के मुक़ाबले लेकर आया और दोनों ही सेमी फ़ाइनल के मुक़ाबले टाईब्रेक के माध्यम से ही तय हुए सबसे पहले बात करे सबसे रोचक मुक़ाबले की तो मेगनस कार्लसन और डिंग लीरेन के बीच पहले ही दिन अरमागोदेन की नौबत आ गयी और चीन के डिंग काले मोहरो से ड्रॉ खेलते हुए पहले दिन बाज मारकर ले गए । हालांकि पहले दिन कार्लसन के इंटरनेट की खराबी भी उन्हे हार का कारण बनी जबकि नाकामुरा और डुबोव के पहले दिन का निर्धारण ब्लिट्ज मुकाबलों से हुआ जहां नाकामुरा नें बाजी मार ली और 3.5-2.5 से पहला दिन अपने नाम किया । पहले दिन हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह ,नूबैरशाह ,पूर्व नेशनल  सबजूनियर चैम्पियन अमृता मोकल और फीडे इंस्ट्रक्टर अतुल दहाले नें अपना विश्लेषण भी दिया । पढे यह लेख 

रौनक साधवानी - भारत के भविष्य की एक और उम्मीद

08/08/2020 -

रौनक साधवानी भारत के सबसे युवा ऐसी प्रतिभाओं मे शामिल है जिनसे भारत को भविष्य मे बहुत उम्मीद है और अच्छी बात यह है की वो इस उम्मीद को पूरा करने की राह मे तेजी से आगे बढ़ रहे है । रौनक अभी सिर्फ 14.5 वर्ष के है और उनकी रेटिंग 2545 पहुँच चुकी है । रैपिड और ब्लिट्ज़ फॉर्मेट मे उनकी ताकत दोगुनी हो जाती है और हाल मे ही उन्होने विश्व नंबर 2 अमेरिका के फबियानों करूआना और  अजरबैजान के दिग्गज खिलाड़ी विश्व नंबर 11 शाकिरयार ममेद्यारोव को मात देते हुए सभी को प्रभावित किया । खुद विश्वनाथन आनंद भी उनके खिलाफ क्लासिकल मुकाबले  मे हार के करीब पहुँच  गए थे । पिछले दिनो हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर उन्होने अपने इन तीन मुकाबलों का खुद विश्लेषण किया । पढे यह लेख ... 

फीडे ऑनलाइन ओलंपियाड - भारत के मुक़ाबले 21 अगस्त से

07/08/2020 -

एक बार फिर भारतीय टीम विश्व की दिग्गज टीमों से ओलंपियाड मे लोहा लेने को तैयार है फर्क सिर्फ इतना है की इस बार मुक़ाबले सभी को एक साथ एक हाल मे नहीं बल्कि अपने अपने घर से खेलना है साथ ही फीडे नेशन्स कप की तर्ज पर महिला पुरुष मिश्रित टीम मैदान मे होगी । फीडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड मे भारत के मुक़ाबले शुरू होने मे अब दो सप्ताह का समय रह गया है और देखना होगा की भारतीय टीम इसके लिए कितनी तैयारी से खेलने उतरती है । भारतीय टीम के मुक़ाबले 21 अगस्त से शुरू होंगे और 23 अगस्त तक टीम को 9 राउंड खेलकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की कोशिश करनी होगी । पढे यह लेख 

शतरंज ओलंपियाड में चीटिंग के चार मामले दर्ज - फीडे

06/08/2020 -

किसी भी नयी और बेहतर प्रयास के साथ कुछ विसंगतियाँ भी सामने आती है और ऐसा ही कुछ हुआ है फीडे चेस ओलंपियाड में जहां पर फीडे नें यह स्वीकार किया है की कम से कम चार मामले खेल भावना के विपरीत दर्ज किए गए है मतलब ऑनलाइन ओलंपियाड खेल रही टीम के कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ एंटी  चीटिंग नियमों की अवहेलना के आरोपो को सही पाया गया है  और फीडे नें इन सभी खिलाड़ियों के बनाए अंको को शून्य घोषित कर दिया है साथ ही एक जांच समिति भी गठित कर दी गयी है जो मामले की गहराई से जांच करेगी । पर सवाल यह है की क्या मुख्य मुक़ाबले शुरू होने से पहले फीडे इन सभी समस्याओं से पार पा पाएगा ? पढे यह लेख 

मुझे खुद को और बेहतर करना होगा - मेगनस कार्लसन

05/08/2020 -

"यह बेशक परिणाम शानदार है, लेकिन हमेशा काम करने के लिए चीजें होती हैं और अब जो ग्रांड फाइनल आ रहा है वहाँ मुझे और कठिन प्रतिद्वंदीयों का सामना करना होगा  इसलिए मुझे भी और सुधार करने की जरूरत है" यह कहा लिजेंड्स ऑफ चैस टूर्नामेंट जीतने के बाद विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें । जब पूरी दुनिया उनकी वाहवाही कर रही है तब भी अपने खेल को और सुधारने की सोच रखना ही उन्हे शतरंज का बादशाह बनाती है । मेगनस कार्लसन आमंत्रण लीग को आयोजित कर मेगनस नें वैसे ही शतरंज खेल को कोविड 19 के इस दौर मे एक नयी ऊँचाइयाँ दी है और अपने खेल से सभी को रोमांचित भी किया है और अब वह इसी टूर का सुपर फाइनल खेलने के लिए तैयार है जहां उनके सामने प्ले ऑफ मे होंगे चीन के डिंग लीरेन जबकि अमेरिका के हिकारु नाकामुरा रूस के डेनियल डुबोव से खेलेंगे पढे यह लेख । 

मेगनस कार्लसन बने लिजेंड्स ऑफ चैस के विजेता

04/08/2020 -

मेगनस कार्लसन शतरंज जगत के बादशाह है और इस बात को वह हर बार साबित करते है और अपना लोहा दुनिया से मनवाते है ,इक्का दुक्का मौको को छोड़ दे तो कार्लसन के सामने कोई भी खिलाड़ी प्ले ऑफ मुकाबलों मे टिक नहीं पाता है।  एक बार फिर लिजेंड्स ऑफ चैस टूर्नामेंट के फाइनल में मेगनस  कार्लसन का कातिलाना अंदाज देखने को मिला और उन्होने रूस के इयान नेपोंनियची को लगातार दो दिन फाइनल में हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया । आज कार्लसन नें 2.5-0.5 के बड़े अंतर से मात देते हुए नेपोंनियची को कभी भी वापसी का मौका नहीं दिया और 45000 अमेरिकन डॉलर की पुरुष्कार राशि पर कब्जा कर लिया । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल नें फाइनल का सीधा प्रसारण किया जिसमें इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख और नुबेर शाह नें दर्शको को खेल के हर पहलू से रूबरू कराया ! पढे यह लेख 

Contact Us