नॉर्वे शतरंज R4 : करूआना को हरा कार्लसन सबसे आगे
09/10/2020 -विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन अब धीरे धीरे ऑनलाइन दुनिया से निकलकर ऑन द बोर्ड असल शतरंज की दुनिया मे भी लय मे आते नजर आ रहे है । नॉर्वे शतरंज के चौंथे राउंड मे मेगनस कार्लसन नें अपना अब तक टूर्नामेंट का सबसे शानदार खेल दिखाते हुए विश्व नंबर 2 और अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंदी अमेरिका के फबियानों करूआना को मात देकर प्रतियोगिता मे एकल बढ़त कायम कर ली है । वही युवा फिरौजा अलीरेजा और आर्यन तारी नें क्रमशः लेवोन अरोनियन और जान डुड़ा से अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेले और उसके बाद टाईब्रेक जीतकर आधा अंक और अर्जित किया । डबल राउंड रॉबिन टूर्नामेंट मे आज पांचवें राउंड के पूरे होते ही आधा चरण पूरा हो जाएगा । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर लगातार चौंथे दिन खेल का सीधा विश्लेषण किया गया , पढे लेख