मेगनस कार्लसन फिर बने विश्व शतरंज चैम्पियन !!
29/11/2018 -लंदन में सम्पन्न हुई विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब एक बार फिर मौजूदा विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें अपने नाम कर लिया और उन्होने रैपिड टाईब्रेक में अपने चैलेंजर अमेरिका के फबियानों करूआना को 3-0 से एकतरफा अंदाज में पराजित करते हुए खिताब हासिल किया । चेन्नई 2013 और सोच्ची 2014 में भारत के विश्वनाथन आनंद को पराजित कर तो न्यूयॉर्क 2016 में रूस के सेरगी कार्याकिन को पराजित कर कार्लसन लगातार तीन विश्व चैंपियनशिप पहले ही जीत चुके थे तो इस बार उन्होने यह कारनामा लगातार चौंथी बार करने का नया इतिहास कायम किया । रैपिड टाईब्रेक में करूआना एकदम ही बेअसर नजर आए और कार्लसन नें उन्हे कोई भी मौका नहीं दिया । दरअसल ऐसा लगा की करूआना दबाव के क्षणों का सामना नहीं कर सके और अपनी लय खो बैठे । दोस्तो इस विश्व चैंपियनशिप के दौरान हमने अपने चेसबेस हिन्दी यूट्यूब चैनल पर सभी मैच का सीधा विश्लेषण प्रस्तुत किया देखे यह लेख